फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Work on laying pipeline to water tank in Kalanaur starts at a cost of Rs 17 crore.

Rohtak News: कलानौर में जलघर तक 17 करोड़ से पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू

Sun, 16 Nov 2025 12:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Work on laying pipeline to water tank in Kalanaur starts at a cost of Rs 17 crore.
12...कलानौर में पाइप लाइन का उद्घाटन करते नपा चेयरपर्सन निर्मला देवी व अधिकारी। संवाद - फोटो : सिंहपुर डेरा बंजारा में आग लगने से जले घर। संवाद
कलानौर। जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से 17 करोड़ रुपये से पाइपलाइन बिछाने के कार्य शनिवार को शुरू हो गया। इसका शुभारंभ नपा चेयरपर्सन निर्मला देवी ने किया। नहर से जलघर तक छह किलोमीटर तक पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इससे कलानौर के लोगों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल प्राप्त होगा।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के जेई जयभगवान ने बताया कि 14 करोड़ की लागत से पाइप आएंगे। तीन करोड़ रुपये पंप हाउस बनाने व पाइप बिछाने पर खर्च होंगे। नहर पर स्टोरेज के लिए आरसीसी व पांच पंप लगेंगे। यह कार्य 2023 में शुरू हुआ था। इसके बाद वन विभाग की एनओसी नहीं मिलने से काम बंद हो गया था।
विज्ञापन

विभाग ने रोहतक वन विभाग के पास 6 लाख रुपये व भिवानी वन विभाग के पास 4 लाख रुपये जमा करा दिए थे। राशि जमा होने के करीब 10 माह बाद पाइप बिछाने का काम शुरू हुआ है। कलानौर में गर्मियों के समय में 2 से 3 दिन छोड़कर पानी की सप्लाई होती थी। ऐसे में अगर सब ठीक-ठाक रहा तो पाइप लाइन बिछने के बाद जलापूर्ति की स्थिति सुधर जाएगी। इस मौके पर पार्षद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



वन विभाग ने नहीं दी थी पेड़ काटने की अनुमति, एक साल से रुका था कार्य
नहर से पाइपलाइन बिछाने में वन विभाग के नियम व शर्तें आड़े आ रही हैं। वन विभाग की ओर से कार्य को जनवरी 2024 में बंद करवाया गया था। इसमें वन विभाग ने पेड़ काटने की अनुमति नहीं दी थी। जन स्वास्थ्य विभाग ने रोहतक वन विभाग के 6 लाख रुपये व भिवानी वन विभाग के 4 लाख रुपये के बिल पास किए। इसके बाद जलापूर्ति का रास्ता साफ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed