फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Woman murdered in Surya Nagar, youth in contact accused

Rohtak News: सूर्य नगर में महिला की हत्या, संपर्क में रहने वाले युवक पर आरोप

Thu, 02 Oct 2025 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Woman murdered in Surya Nagar, youth in contact accused
40 उर्मिला उर्फ रीमा। फाइल फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। सूर्य नगर में किराये के मकान में रहने वाली 40 वर्षीय महिला उर्मिला उर्फ रीमा की गला दबाकर हत्या कर दी गई। शक हिसार जिले के गांव उमरा निवासी विनोद पर है जो दो साल से महिला के संपर्क में था। बताया जा रहा है कि कमाने की बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी बढ़ने पर आरोपी ने हत्या कर दी।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर शव को मकान मालकिन को सौंप दिया है क्योंकि महिला के परिजनों का अभी पता नहीं लग सका है।

सूर्य नगर निवासी संतोष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह फरमाणा गांव की रहने वाली है। साथ ही आठ साल से सूर्य नगर में परिवार के साथ रहती हूं। उसके सूर्य नगर में चार मकान हैं। उनमें से एक मकान चार साल से उर्मिला उर्फ रीमा नाम की महिला को किराये पर दे रखा था।
विज्ञापन

वह खुद को चंडीगढ़ की रहने वाली बताती थी। वह बुधवार को दिन में मकान का रंग-रोगन कराने के लिए आई तो उर्मिला को आवाज लगाई मगर जवाब नहीं मिला। उसने देखा कि आधा दरवाजा खुला हुआ था। अंदर गई तो उर्मिला बेड पर मृत पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया की जांच में मृतका की जीभ बाहर निकली मिली। इससे लग रहा है कि उसकी हत्या गला दबाकर की गई है।
मकान मालकिन ने शक जताया कि चार-पांच दिन से उर्मिला के पास विनोद निवासी गांव उमरा, जिला हिसार आ रहा था। उसे शक है कि हत्या विनोद व उसके साथी ने की है।
.....
आरोपी सीसीटीवी कैमरे में भी कमरे में आता-जाता दिखाई दे रहा
पुलिस को जांच में पता चला है कि आरोपी सीसीटीवी कैमरे में महिला के कमरे पर आता-जाता दिखाई दे रहा है। मकान मालकिन ने भी विनोद व उसके एक साथी पर शक जताया है।
बाक्स
गुजारा करने के लिए पांच माह पहले लिया था ई-रिक्शा
मकान मालकिन ने पुलिस को बताया कि उर्मिला उर्फ रीमा ने मकान का किराया देने व खाने का प्रबंध करने के लिए पांच माह पहले ई-रिक्शा लिया था। इससे ही वह अपना गुजर बसर कर रही थी।
बाक्स
कमाने की बात हुई कहासुनी, झगड़ा बढ़ने पर कर दी हत्या
पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला लंबे समय से रोहतक में रह रही थी। मूलरूप से वह कहां की रहने वाली थी यह पता नहीं लग पाया है। जांच में इतना पता चला है कि पहले उसने सिंहपुरा गांव के युवक के साथ शादी की थी। तीन साल बाद विकास नाम के युवक के साथ रहने लगी। दो साल से हिसार के युवक विनोद के संपर्क में आ गई। कमाने को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि झगड़ा बढ़ने पर महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई।

वर्जन
सूर्य नगर में किराये पर रहने वाली महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। मकान मालकिन के बयान पर विनोद नामक युवक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपी दो साल से महिला के साथ संपर्क में था। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -एएसआई जयवीर सिंह, जांच अधिकारी, थाना सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed