{"_id":"6623865704162cd8a50deb05","slug":"woman-fed-up-with-her-husband-jumped-into-water-tank-in-rohtak-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: पति से तंग महिला जलघर में कूदी, चार साल की बेटी की चीख सुनकर कर्मचारियों ने बचाया; बहन ने लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: पति से तंग महिला जलघर में कूदी, चार साल की बेटी की चीख सुनकर कर्मचारियों ने बचाया; बहन ने लगाए आरोप
Sat, 20 Apr 2024 03:00 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 20 Apr 2024 03:00 PM IST
सार
रोहतक में पति की प्रताड़ना से तंग महिला ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। महिला ने चार साल की बेटी को किनारे पर छोड़ जलघर में छलांग लगा दी। पुलिस पीड़िता के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
पीड़ित महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पति की प्रताड़ना से तंग आकर एक 25 साल की महिला ने शनिवार को सोनीपत स्टैंड स्थित जलघर में छलांग लगा दी। जबकि चार साल की बेटी को किनारे पर छोड़ दिया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी तालाब में कूदे और महिला को बचाया। पुलिस पीड़िता के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
महिला की बहन ने बताया कि उसकी बहन पूजा की शादी पंजाब में छह साल पहले हुई थी। उसकी चार साल की बेटी है। बहन का आरोप है कि उसकी बहन को उसका पति प्रताड़ित करता है। इतना ही नहीं, मायके से भी झगड़ा करके निकाल दिया गया। वह बहन को घर लेकर आ गई। उसका पति उसके पास आया और सिटी पार्क में बुलाकर अभद्रता करने लगा। उसकी बहन को थप्पड़ तक मारा। परेशान होकर उसकी बहन तालाब में कूदी है।
विज्ञापन
अचानक बच्ची के रोने व तालाब में कूदने की आवाज आई
जनस्वास्थ्य विभाग के बेलदार अशोक ने बताया कि वह ड्यूटी पर था। अचानक जलघर में कुछ गिरने व बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। उसने पहले सोचा कि कोई तैयार रहा है। नजदीक जाकर देखा तो महिला डूबती दिखाई दी। तत्काल छलांग लगाकर उसे बाहर निकाला। मामले की सूचना पाकर सिविल लाइन थाने से एएसआई रेणू मौके पर पहुंची और महिला व उसकी बच्ची को साथ ले गई। एएसआई ने कहा कि अभी महिला डरी व सहमी हुई है। पूछताछ कर आगे की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
अधिकारी के अनुसार
महिला को सकुशल पुरानी सब्जी मंडी थाने में भेजा गया, जहां उसकी ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ित करने की शिकायत ली जाएगी। क्योंकि वह सैनीपुरा की रहने वाली है, जो पुरानी सब्जी मंडी थाना क्षेत्र में आता है। -इंस्पेक्टर उदयभान, प्रभारी थाना सिविल लाइन।