फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Woman dies in road accident, case registered against bike rider

Rohtak News: सड़क हादसे में महिला की मौत, बाइक सवार पर मुकदमा दर्ज

Wed, 05 Jun 2024 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Woman dies in road accident, case registered against bike rider
रोहतक। थाना बहुअकबरपुर क्षेत्र में डोभ पंचमुखी मंदिर के पास बाइक को पीछे से दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में आगे जा रही बाइक पर सवार महिला की सड़क पर गिरकर मौत हो गई। परिजन ने आरोपी बाइक सवार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

अकबरपुर पुलिस ने बताया कि सुण्डाना गांव निवासी सुमित अपनी भाभी आरती को बाइक पर लेकर किसी काम के लिए राेहतक आ रहा था। डोभ पंचमुखी मंदिर के पास एक अन्य बाइक ने उसकी बाइक में पीछे से मार टक्कर मार दी। सुमित की बाइक पर सवार आरती उछलकर सड़क पर गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गई। आरती को पीजीआईएमएस में भर्ती करवाया गया मगर वहां पर चिकित्सकों ने आरती को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, सुमित की ओर से कोतवाली में आरोपी बाइक सवार के खिलाफ लापरवाही व तेजी से बाइक चलाने और गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बाइक चोरी
रोहतक। रोहतक कोतवाली क्षेत्र के झज्जर रोड पर खड़ी बाइक चोरी चली गई। पीड़ित ने पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि टिटौली गांव निवासी राजेन्द्र किसी काम से झज्जर रोड पर गए थे और वहां पर बाइक खड़ी करके किसी काम के लिए गए। जब वापस लौटे तो बाइक चोरी जा चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed