{"_id":"622706c9943fda2aff067899","slug":"woman-beat-her-mother-in-law-in-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: रोहतक में बहू ने सास को बालों से घसीट कर पीटा, कपड़े फाड़े, दादी सास को भी नहीं बख्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: रोहतक में बहू ने सास को बालों से घसीट कर पीटा, कपड़े फाड़े, दादी सास को भी नहीं बख्शा
Tue, 08 Mar 2022 01:05 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 08 Mar 2022 01:05 PM IST
सार
पीड़िता का आरोप है कि बहू ने आते ही उसे बालों से पकड़ लिया और लात-घूसे मारने शुरू कर दिए। जब उसकी सास छुड़वाने लगी तो आरोपी बहू ने दादी सास को भी धक्का दे दिया। इसके बाद बालों से घसीट कर कपड़े फाड़ दिए।
विज्ञापन
रोहतक पुलिस स्टेशन।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मंगलवार को एक तरफ महिला दिवस पर नारी शक्ति का सम्मान किया जा रहा है, दूसरी तरफ रोहतक के सेक्टर एक में महिला द्वारा अपनी सास को बालों से घसीटकर पीटने का मामला सामने आया है। अर्बन एस्टेट थाने में बहू के खिलाफ सास की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सेक्टर 1 में रहने वाली 60 वर्षीय महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि वह पीजीआई में नौकरी करती है। दो दिन पहले ड्यूटी के बाद दोपहर करीब ढाई बजे वह घर आई थी। घर आकर अपने काम में व्यस्त हो गई। तभी घर के दरवाजे की घंटी बजी। उसने दरवाजा खोला तो सामने पुत्रवधू खड़ी थी। आरोप है कि बहू ने आते ही उसे बालों से पकड़ लिया और लात-घूसे मारने शुरू कर दिए। जब उसकी सास छुड़वाने लगी तो आरोपी बहू ने दादी सास को भी धक्का दे दिया। इसके बाद बालों से घसीट कर कपड़े फाड़ दिए। किसी ने शिकायतकर्ता के देवर को फोन किया। वहीं चीख पुकार सुन मौके पर भीड़ जमा हो गई। आरोपी बहू ने पीड़िता को जान से मारने व झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन