फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Woman attacked with stone, daughter-in-law locked in bathroom

Rohtak News: महिला पर पत्थर से वार, पुत्रवधू को बाथरूम में बंद किया

Thu, 11 Apr 2024 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 11 Apr 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Woman attacked with stone, daughter-in-law locked in bathroom
बहादुरगढ़। सैनीपुरा गांव में एक युवक ने घर में घुसकर पत्थर से वारकर एक महिला को घायल कर दिया। उसकी पुत्रवधू को बाथरूम में बंद कर दिया। आरोप है कि युवक किसी अपराध को अंजाम देने के लिए घर में घुसा था। घायल महिला को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सेक्टर-9 चौकी पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला ने शिकायत देकर बताया कि वह मंगलवार को घर में सो रही थी। घर पर उसकी पुत्रवधू थी। उसके पति व दोनों लड़के बाहर गए थे। आरोप है कि सुबह करीब सवा 7 बजे मुझे किसी ने सिर पर चोट मारी। सिर में चोट लगने से वह नींद से जागी तो देखा कि एक युवक अपने मुंह पर काला कपड़ा बाधे हुए थे। वह अपने दाहिने हाथ में लिए हुए पत्थर से मेरे सिर व हाथों पर वार कर रहा था। उसने बचाव बचाव शोर मचाया तो आस पड़ोस के काफी लोग जमा हो गए। इसके बाद आरोपी युवक मौके से भाग गया। उसके सिर व हाथों में काफी चोटे लगी थी। उसके परिवार वालों ने उसे संभाला और उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। उसे बाद में पता चला कि युवक उसकी पुत्रवधू को बाथरूम में बंद कर दिया था। आरोपी युवक किसी अपराध को अंजाम देने के उद्देश्य से हमारे घर में घुसा था और उसे नाजायज चोटें मारी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed