{"_id":"6446e6209f8e6b71cf019d24","slug":"witnesses-asked-for-security-relatives-reached-to-meet-dc-and-sp-rohtak-news-c-17-roh1019-132972-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: एमडीयू में लिखित परीक्षा से मई में होंगे प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: एमडीयू में लिखित परीक्षा से मई में होंगे प्रवेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2023-2024 के लिए प्रवेश प्रक्रिया मई माह में प्रारंभ हो जाएगी। विश्वविद्यालय शैक्षणिक विभागों में प्रवेश के लिए प्रक्रिया के बारे में सोमवार को कुलपति प्रो. राजबीर सिंह की अध्यक्षता में प्रवेश समिति की बैठक हुई। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर व इंटिग्रेटेड पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिखित परीक्षा के जरिए होगा। इन प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन जून माह के अंतिम पखवाड़े में किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा के बाद की प्रक्रिया जुलाई माह के पहले पखवाड़े में की जाएगी।
बैठक में प्रवेश प्रक्रिया के लिए प्रास्पेक्ट्स समिति प्रवेश संबंधित सब कमेटी, प्रवेश ग्रीवेंस समिति गठित करने का निर्णय लिया गया। इस बार प्रवेश परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र रोहतक के साथ एमडीयू सीपीएएस गुरुग्राम, फरीदाबाद व सोनीपत में भी स्थापित किए जाएंगे। प्रवेश समिति की बैठक में प्रवेश प्रक्रिया संबंधित विविध पहलुओं पर गहन चर्चा हुई। इस मौके पर डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. सुरेंद्र कुमार, रजिस्ट्रार प्रो. गुलशन तनेजा, डीन ऑफ फैकल्टीज- प्रो. एससी मलिक, प्रो. संजू नंदा, प्रो. विमल, प्रो. ऋषि चौधरी, प्रो. युद्धवीर सिंह, प्रो. केएस चौहान, प्रो. आरपी गर्ग, डीन सीडीसी प्रो. एएस मान समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का समन्वयन शैक्षणिक शाखा ने किया।