फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   With the onset of mild cold, the market for warm clothes has blossomed.

Rohtak News: हल्की ठंड की दस्तक से गर्म कपड़ों के बाजार में बहार

Tue, 28 Oct 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 28 Oct 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
With the onset of mild cold, the market for warm clothes has blossomed.
28जेएनडी17: बाजार में कपड़े की दुकान पर लगी भीड़। संवाद
जुलाना। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। सुबह और शाम के समय ठंडी हवाओं के चलने से लोगों को सर्दी का एहसास होने लगा है। मौसम में आई इस ठंडक के साथ ही बाजारों में गर्म कपड़ों की मांग तेजी से बढ़ गई है।
विज्ञापन

जुलाना बाजार में इन दिनों ऊनी कपड़ों की दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है। लोग अपने और परिवार के लिए स्वेटर, जैकेट, टोपी, मफलर और मोजे खरीदते नजर आ रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

कपड़ों की दुकानों पर नए डिजाइन और रंगों की वैरायटी आने के बाद लोगों का रुझान बढ़ा है। दुकानदारों ने कहा कि इस बार ऊनी कपड़ों की बिक्री पिछले साल की तुलना में पहले शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह-शाम की ठंडक बढ़ने से लोग अब सर्दी के पूरे मौसम की तैयारी में जुट गए हैं। महिलाओं के बीच रजाई, कंबल और ब्लैंकेट की खरीदारी जोरों पर है। दुकानदारों ने बताया कि त्योहारों के बाद सर्दी का मौसम उनके कारोबार के लिए राहत लेकर आया है।
अब आने वाले दो महीने गर्म कपड़ों की बिक्री के लिहाज से सबसे बेहतर रहने की उम्मीद जताई जा रही है। बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों के कपड़ों की मांग फिलहाल ज्यादा है। ठंड के कारण लोगों में बीमारियां बढ़ने लगी हैं।

बीमारियों से बचाव को लेकर अभी से गर्म कपड़ों की ज्यादा जरूरत महसूस हो रही है। इसके चलते बाजार में खरीददारों की संख्या में अभी से बीते वर्ष की तुलना में दो गुणा तक ग्राहक आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed