फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Wires of accused caught in Rohtak linked to illegal arms factory

Rohtak News: अवैध हथियार फैक्टरी से जुड़े रोहतक में पकड़े आरोपी के तार

Tue, 16 Jan 2024 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 16 Jan 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Wires of accused caught in Rohtak linked to illegal arms factory
ह​थियार तस्कर की तलाश में मध्य प्रदेश पहुंची पुलिस। स्रोत: एसटीएफ
रोहतक। अर्बन एस्टेट पुलिस थाना इलाके में नौ दिन पहले देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार युवक के तार मध्यप्रदेश के जिला बडवानी गांव उमरेठी में हथियार तस्करों से जुड़ रहे हैं। एसटीएफ की सेंट्रल यूनिट ने यहां अवैध हथियारों की फैक्टरी समेत एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में गोपनीय रूप से छानबीन जुटी हुई है। यही नहीं, बदमाशों को हथियार सप्लाई करने वाली एक महिला से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस की गुरुग्राम स्थित सेंट्रल यूनिट एसटीएफ के हाथ नए साल में बड़ी सफलता लगी है। महाराष्ट्र सीमा से सटे मध्यप्रदेश के गांव उमरेठी में एसटीएफ टीम ने छापा मारा। यहां से उमरेठी के सिकालिगर निवासी राजेंद्र नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इसके पास से तीन कट्टे, एक पिस्तौल, मैगजीन, हथियार बनाने का कच्चा माल व उपकरण भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

रोहतक में करीब नौ दिन पहले पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर फतेहाबाद बुथन खुर्द निवासी पवन को गिरफ्तार किया था। यह पहला सुराग पुलिस के हाथ लगा। इससे मिली जानकारी के बाद पुलिस को एक महिला का पता लगा। यह महिला बदमाशों को हथियार सप्लाई करती रही है। इससे भी पूछताछ की जा रही है। इस दूसरे सुराग के बाद पुलिस ने उमरेठी की राह पकड़ी और हथियार फैक्टरी का भंडाफोड़ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
एसटीएफ ने हथियार बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। मध्यप्रदेश के उमरेठी से राजेंद्र को गिरफ्तार किया है। इसके पास से तीन कट्टे, एक पिस्तौल, मैगजीन, हथियार बनाने का कच्चा माल और उपकरण बरामद हुए हैं। इसे एमपी पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस इसे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ करेगी। पूछताछ में बड़े खुलासे की उम्मीद है। -राकेश, सेंट्रल यूनिट एसटीएफ, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed