फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Will get relief from power cuts, 16 new transformers installed, capacity of 11 increased

Rohtak News: बिजली कटौती से मिलेगी निजात, 16 नए ट्रांसफार्मर लगे, 11 की क्षमता बढ़ाई

Fri, 12 Apr 2024 10:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 12 Apr 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
Will get relief from power cuts, 16 new transformers installed, capacity of 11 increased
शहर में बना हुआ पावर हाउस। संवाद
झज्जर। गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। बिजली की खतप भी बढ़ने लगी है। ट्रांसफार्मर ओवरलोड, जर्जर तार जलने आदि से बिजली आपूर्ति बाधित होती है। उपभोक्ताओं को इन परेशानियों से बचाने के लिए बिजली निगम ने 16 जगह नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। इसके अलावा 11 ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई गई है। जिन ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई गई है, उनको 100 केवी से बढ़ाकर 200 केवी किया गया है। कुछ जगह काम जारी है। जल्द ही काम पूरा होने की उम्मीद है। उसके बाद शहर वासियों को बिजली किल्लत या कटों की समस्या से निजात मिल जाएगी। शहर में 15 किलोमीटर लंबी बिजली तार की मोटाई 50 एमएम से बढ़ाकर 100 एमएम कर दी गई है।15 दिन से शहर में युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है ताकि गर्मी के दिनों में ऐसी दिक्कत नहीं आए।
विज्ञापन


सेक्टरों में भी रखे गए नए ट्रांसफार्मर
निगम द्वारा सेक्टर 6 और 9 में भी नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं और कुछ की क्षमता बढ़ाई गई है। यहां के ट्रांसफार्मर काफी समय से ओवरलोड चल रहे थे। इस कारण बार-बार कट लगने और जलने की शिकायत आ रही थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन


यहां लगाए गए नए ट्रांसफार्मर

100 केवी- शिक्षा भवन, बल्लू वाली कुंई
200 केवी - पुराने पोस्ट आफिस, नया पोस्ट आफिस, गौशाला (कच्चा बेरी रोड), सत्संग भवन के पास, मंगली राम पार्क, भट्टी गेट, पालिका बाजार, स्टेडियम के पास, सेक्टर 6, सेक्टर 9, बैंक रोड।
विज्ञापन
विज्ञापन




इनकी बढ़ाई गई 100 से 200 केवी की क्षमता
जूपिटर होटल के पास, शंकराचार्य चोक सांपला रोड, अग्रसेन चोक, बादली रोड, मेडिकेयर हास्पिटल के पास, माडल टाउन, गाजी कमाल मंदिर, बल्लू वाली कुंई, छारा चुंगी, रहणिया कालोनी।



वर्जन
थर्मल प्लांट में बिजली का पर्याप्त उत्पादन नहीं होने की वजह से पहले दिक्कतें आ रही थी, लेकिन अब ये समस्या भी खत्म हो गई हैं। शहर में कई नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं और कुछ की क्षमता बढ़ाई गई है। 15 किलोमीटर पुराने तार बदलकर नए तार लगाए गए हैं।
प्रदीप कुमार, एक्सईएन, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed