फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Why did the MLA not get the garbage collected from every house: Manish Grover

विधायक ने क्यों नहीं उठवाया घर-घर से कूड़ा : मनीष ग्रोवर

Thu, 25 Jul 2024 03:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Why did the MLA not get the garbage collected from every house: Manish Grover
रोहतक। भूपेंद्र सिंह हुड्डा दस साल मुख्यमंत्री रहे। भारत भूषण बतरा विधायक रहे। उस समय घर-घर से कूड़ा नहीं उठाया। कांग्रेस के शासन में विधायक के घर के सामने कूड़े के ढेर लगे रहते थे। वर्तमान में उनके घर व कार्यालय के सामने की सड़क स्वच्छ रहती है। यह कहना है भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर का। वे बुधवार को हुडा काॅम्प्लेक्स में आयोजित नागरिक अभिनंदन सम्मान समारोह में बोल रहे थे।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ग्रोवर ने कहा कि कांग्रेस विधायक कच्चा बेरी रोड पर बनाए गए एलिवेटेड फ्लाई ओवर बनाने की हिम्मत नहीं कर पाए। कच्चा बेरी रोड पर 24 घंटे में करीब 10 घंटे फाटक बंद रहते थे। हालांकि कच्चा बेरी रोड पर रहने वाले लोगों की नाराजगी मुझे चुनाव में उठानी पड़ी, लेकिन आज कच्चा बेरी रोड के लोग भी एलिवेटेड फ्लाईओवर बनने से खुश हैं। इससे पहले, डॉक्टर मंगल सेन मंडल के अध्यक्ष अशोक सहगल, आशु खुराना ने अपने विचार रखे। लोगों ने पूर्व मंत्री ग्रोवर का पगड़ी और फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस मौके पर नरेश काला बोहर, नवीन कादियान, कृष्ण बेरी, नवीन शंटी, मुकेश कश्यप, विक्रम, डॉक्टर जाले, अधिवक्ता राजेश सहगल, ईश्वर सिंगल समेत अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed