फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   'Why did not the people of Gandhi camp do good in 10 years of government'

‘10 साल की सरकार में गांधी कैंप के लोगों का क्यों नहीं किया भला’

Thu, 23 Dec 2021 02:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 02:54 AM IST
विज्ञापन
'Why did not the people of Gandhi camp do good in 10 years of government'
रोहतक। एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के मुद्दे पर भाजपा के पार्षदों ने रोहतक विधानसभा से कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा पर पलटवार करते हुए कहा है कि जब कांग्रेस की दस साल सरकार थी तो विधायक को गांधी कैंप के लोगों की याद क्यों नहीं आई। उन्होंने काठमंडी, डबल फाटक और भिवानी रोड पर बनाए गए फ्लाईओवर का विरोध क्यों नहीं किया? अब एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के मुद्दे पर विधायक भ्रामक प्रचार करके लोगों को गुमराह करना चाहते हैं। चे ऐसी ओछी राजनीति न करें।
विज्ञापन

भाजपा पार्षद राधेश्याम ढल, पूर्व पार्षद अशोक खुराना, पार्षद डिंपल जैन, पार्षद प्रतिनिधि दीपक नागपाल, पूर्व पार्षद अशोक कथुरिया ने मीडिया को जारी संयुक्त बयान में कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा पर सवाल उठाया है। साल 2014 से पहले कांग्रेस ने 10 साल प्रदेश में शासन किया और 10 साल का शासन कम नहीं होता। तब उन्होंने गांधी कैंप इलाके की तस्वीर बदलने के लिए क्यों नहीं काम किया? उन्हें किसने रोका था? कांग्रेस राज में कैंप के लोगों की पूरी तरह अनदेखी हुई तो विधायक बतरा को किससे डर लगता था? आज जब गांधी कैंप के लोगों के लिए भाजपा सरकार लगातार काम कर रही है तो उनके पेट में दर्द हो रहा है। कांग्रेस विधायक ने अपने कार्यालय के ठीक सामने सिंचाई विभाग की सरकारी जमीन की दीवार को पीछे हटा कर अपने निजी स्वार्थ के लिए उस जमीन को पार्किंग बनाने का काम किया, उन्हें बोलने का हक नहीं है। कांग्रेस ने काठमंडी के दुकानदारों, भिवानी रोड, हिसार रोड, डबल फाटक के दुकानदारों को बर्बाद करने का काम किया तब विधायक ने अपनी सरकार के खिलाफ आवाज क्यों नहीं उठाई। एलिवेटेड रेलवे ट्रैक बन कर चालू हो चुका है और उस पर ट्रेन दौड़ रही है। आने वाले दिनों में सड़क का काम पूरा होगा। दुकानदार भाइयों के लिए पावर हाउस पर दुकानें बनाई जा चुकी हैं। दुकानें भी जल्द अलाट होंगी, लोगों को 100-100 गज के प्लाट भी आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed