फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Why did Hooda not implement Swaminathan report during his 10 years of rule: Hooda

हुड्डा ने 10 साल के शासन में क्यों लागू नहीं कराई स्वामीनाथन रिपोर्ट : हुड्डा

Mon, 09 Dec 2024 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Why did Hooda not implement Swaminathan report during his 10 years of rule: Hooda
रोहतक। भूपेंद्र सिंह हुड्डा पंजाब के किसानों के पक्ष में बोलकर घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। प्रदेश में 10 वर्ष मुख्यमंत्री रहते हुए किसानों के लिए उन्होंने क्या किया? किसानों के इतने हितैषी होते तो स्वामीनाथन कमीशन की रिपोर्ट हरियाणा में लागू करा देते? यह कहना है पूर्व मंत्री व भाजपा के राज्य प्रवक्ता कृष्ण मूर्ति हुड्डा का। शनिवार को जारी अपने बयान में उन्होंने पूर्व सीएम पर कटाक्ष किया है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने कहा कि स्वामीनाथन कमीशन की रिपोर्ट लागू कराने में कामयाब नहीं हुए तो कांग्रेस पार्टी ने किसानों के लिए एक और कमेटी बनाई। इसके अध्यक्ष उस समय के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बनाया। उस कमेटी ने रिपोर्ट तैयार कर दी लेकिन 10 वर्ष के शासनकाल में उसे लागू नहीं करा पाए। अब वे किस मुंह से किसानों की पैरवी कर रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री की भूमिका क्या रही, यह सबको पता है। हाल ही में विधानसभा के चुनाव में करारी हार से बौखला कर भूपेंद्र हुड्डा नए सिरे से जमीन तलाश रहे हैं। हुड्डा परिवार की राजनीति 2024 के विधानसभा चुनाव के बाद समाप्त हो चुकी है। हरियाणा की जनता बाप-बेटे को कोस रही है। जनता उनकी गलत नीतियों के कारण कभी माफ नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने कहा कि भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के शासन में मैय्यड़ (हिसार) में पुलिस की गोली से एक नौजवान किसान की मौत हुई थी। तब उनका किसान प्रेम कहां था। अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए व नए ढोंग रच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed