फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   When will the roads of Sampla be free from potholes

Rohtak News: सांपला की सड़कों को कब मिलेगी गड्ढों से मुक्ति

Thu, 26 Jun 2025 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 26 Jun 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
When will the roads of Sampla be free from potholes
सांपला बस स्टैंड के पास बने गड्ढे। संवाद
सांपला। मुख्यमंत्री ने मानसून सीजन के मद्देनजर 15 जून तक सड़कों के गड्ढे भरने के आदेश दिए थे। यह डेडलाइन बीते भी 10 बीत चुके हैं। अब भी कस्बे की सड़कों पर गड्ढे जस के तस हैं। गड्ढा मुक्त सड़कों के दावे खोखले निकले।
विज्ञापन


बस स्टैंड और सांपला बाईपास नेशनल हाईवे नंबर 9 से सर्विस रोड पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। इसके अलावा नगरपालिका पार्षद राजेश कुमार ने मानसून से पहले अधिकारियों से इन गड्ढों को भरवाने की मांग की है, ताकि बारिश में इन गड्ढों में पानी न भरे और हादसे टल जाएं।
विज्ञापन

शमशेर सिंह ने बताया कि हर रोज यहां कोई न कोई दुपहिया चालक गिरकर घायल होता रहता है। अगर इन गड्ढों को नहीं भरवाया गया तो यहां और भी गंभीर स्थिति बन सकती है। इसके अलावा मनोज पार्षद व अशोक कुमार सहरावत ने बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग गड्ढों में मिट्टी व रोडे डाल कर खानापूर्ति कर जाता है, जो दो दिन में उखड़ जातें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बस स्टैंड के बाहर, खरखौदा मार्ग मंडी मोड़ पर, नया बास के पास नेशनल हाईवे नंबर 9 खरावड़ से खेड़ी साध के बीच एक किलोमीटर तक भी सड़क टूटी हुई है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द गड्ढे भरने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed