फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   When the youth harassing the daughter were stopped, the family was beaten up

Rohtak News: बेटी को परेशान कर रहे युवकों को रोका तो परिवार को पीटा

Thu, 26 Jun 2025 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 26 Jun 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
When the youth harassing the daughter were stopped, the family was beaten up
जींद रोड ​स्थित कबीर कॉलोनी में तोड़फोड़ करते आरोपी। स्रोत: विडियो ग्रैब - फोटो : kathua
रोहतक। बेटी को परेशान कर रहे युवकों को रोकना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोपी युवकाें ने मंगलवार को दूसरे समुदाय के परिवार को उनकी दुकान में घुसकर बुरी तरह पीटा। दुकान में तोड़फोड़ का भी आरोप है। मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनका पीजीआई में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों पर दुकान से पांच लाख रुपये ले जाने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन


जींद रोड स्थित कबीर कॉलोनी निवासी युवती के पिता कलाम हुसैन ने कहा कि वह टेलर का काम करते हैं। उसकी बेटी को पास के ही कुछ युवक परेशान कर रहे थे। इस बारे में आरोपियों के परिवार को अवगत कराया गया। इसके बाद भी आरोपी नहीं माने तो पिता ने आरोपी युवकों की शिकायत शहर थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन

मंगलवार को युवती का पिता दोस्त अक्षय के साथ दुकान पर बैठे थे। इसी समय आरोपियों ने दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपियों ने दोनों के साथ डंडों से मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

दो समुदायों में किसी बात को लेकर मारपीट हुई है। दोनों ओर से शिकायतें दी गई हैं। मामले में जांच की जा रही है। अभी तक दुकान से नकदी ले जाने की बात सामने नहीं आई है।

- सोमवीर दहिया, एएसआई, सिटी थाना।

जींद रोड स्थित कबीर कॉलोनी में तोड़फोड़ करते आरोपी। स्रोत: विडियो ग्रैब

जींद रोड स्थित कबीर कॉलोनी में तोड़फोड़ करते आरोपी। स्रोत: विडियो ग्रैब- फोटो : kathua

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed