फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   When the rulers became strict, the responsibilities applied 'the ointment of formality' on the wounds of the public.

हाकिम हुए सख्त तो जिम्मेदारों ने जनता के जख्म पर लगाया ‘औपचारिकता का मरहम’

Wed, 15 Sep 2021 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
When the rulers became strict, the responsibilities applied 'the ointment of formality' on the wounds of the public.
दिल्ली रोड पर तिलियार के पास रोड़ियों से भरा गया गड्ढा। अमर उजाला
उपायुक्त ने दिल्ली बाईपास मार्ग पर जलभराव के बाद कोई अनहोनी होने के मामले मेें गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। इसके बाद जिम्मेदार अधिकारी मंगलवार को लाव-लश्कर के साथ दिल्ली बाईपास मार्ग पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मार्ग से जलनिकासी कराकर अस्थायी सड़क बनवाई है। उधर, सेक्टरों में 72 घंटे बाद भी जबरदस्त जलभराव है, जिसके निदान की दिशा में कोई प्रयास नहीं किया गया है।
विज्ञापन

11 सितंबर को 146.9 एमएम बारिश होने से जलभराव से शहर की सूरत बिगाड़ गई थी। जलभराव के कारण दिल्ली बाईपास मार्ग समेत शहर की कई सड़कों पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। इससे मार्ग पर चलना भी मुश्किल हो रहा है। वहीं, सेक्टरों में कई जगह 72 घंटे बाद भी जलभराव है। उपायुक्त के आदेश के बाद पीडब्ल्यूडी के अफसर व कर्मचारी मंगलवार को दिल्ली बाईपास मार्ग पर पहुंचे और एकल मार्ग पर जलनिकासी करवाकर गिट्टियों से गड्ढे भरवा दिए। इसके बाद आवागमन सुगम हो सका। वहीं, सेक्टरों में 72 घंटे बाद भी जलभराव रहा। इसकी निकासी के लिए हुडा प्रशासन और नगर निगम प्रशासन दोनों ने कोई कदम नहीं उठाया है। सेक्टरवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दो घंटे जलभराव हुआ तो एसडीओ पर होगी कार्रवाई : राजीव
जनस्वास्थ्य विभाग के अधीक्षण अभियंता राजीव गुप्ता ने मंगलवार को अधिशासी अभियंता और एसडीओ के साथ बैठक की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बारिश के बाद दो घंटे से ज्यादा जलभराव नहीं रहना चाहिए। बारिश शुरू होते एसटीपी और पंपों को चालू कर दिया जाए। जलनिकासी में दो घंटे से ज्यादा समय लगेगा तो एसडीओ जिम्मेदार होंगे और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम ने चैंबर साफ कराने में लगाईं टीमें
नगर निगम अधिकारियों का दावा है कि बंद चैंबरों को खुलवाने के लिए टीमें लगाई गई हैं। जलभराव के स्थान सुनारिया, गढ़ी बोहर, एकता कॉलोनी, सेक्टर-2 नजदीक जाट भवन के नजदीक पंप लगा दिए हैं, जो बारिश शुरू होते ही चालू किए जाएंगे।

बारिश खत्म होने के बाद टूटीं सड़कें प्राथमिकता से बनाई जाएंगी। गड्ढों को जल्द ही अस्थायी रूप से भरवाया जाएगा। सेक्टर-एक समेत कुछ इलाके नीचे होने से जलभराव होता है। बुधवार को समस्या का निदान करने की दिशा में बैठक की जाएगी।
-डॉ. नरहरि बांगड़, नगर निगम आयुक्त व हुडा प्रशासक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed