फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   When the police reached the location of Divya and Deepak, the accused fled 300 km ahead

Rohtak News: दिव्या-दीपक की लोकेशन पर पहुंची पुलिस तो आरोपी 300 किमी आगे भागे

Fri, 27 Jun 2025 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 27 Jun 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
When the police reached the location of Divya and Deepak, the accused fled 300 km ahead
रोहतक के गांव डोभ में मृतक मगन के घर उसका चार साल का बेटा सूर्यांश अपने दादा रणवीर के साथ। संवा
रोहतक। मगन आत्महत्या मामले में उसकी पत्नी आरोपी दिव्या और प्रेमी पुलिसकर्मी दीपक को गिरफ्तार करने के लिए 1100 किमी की दूरी तय करके पुलिस मुंबई पहुंची, लेकिन दोनों आरोपी वीरवार शाम को लोकेशन का गच्चा देकर करीब 300 किमी आगे पहुंच गए। कुछ देर के लिए फोन खोलकर लोकेशन दी और फिर पुलिस वहां पर पहुंची तो उस स्थान पर भी नहीं मिले। अब महाराष्ट्र पुलिस का सिपाही दीपक हरियाणा पुलिस को पुलिसगर्दी दिखा रहा है।
विज्ञापन

उधर, जांच में सामने आया है कि आरोपी इंस्पेक्टर नहीं है, बल्कि दिव्या और मगन को ही उसने अपने आपको इंस्पेक्टर बताया था। अब रोहतक पुलिस ने इसका खुलासा किया है।
विज्ञापन

18 जनू को डोभ गांव के मगन उर्फ अजय ने पत्नी दिव्या और उसके प्रेमी दीपक की प्रताड़ना से तंग आकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या के पीछे पत्नी की बेवफाई और उसके प्रेमी के साथ अश्लील वीडियो देखने से भी वह टूट गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों आरोपी लगातार मगन पर अपने पिता को मारने का दबाव बना रहे थे। इससे तंग आकर उसने फंदा लगाकर जान दे दी थी। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए बहु अकबरपुर थाना पुलिस उनको पकड़ने मुंबई गई है।
जब पुलिस वीरवार शाम को 300 किमी दूर मिलने वाली लोकेशन पर पहुंची तो वहां से भी दोनों भाग गए। अधिकारियों ने बताया कि पुलिसकर्मी को इंस्पेक्टर बताया जा रहा था, जबकि वह सिपाही है। पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी दीपक फोन खोलकर लोकेशन देता है। इससे पुलिस लोकेशन का पीछा करती है, जबकि आरोपी आगे चले जाते हैं।
------------
दिव्या और दीपक के अश्लील वीडियो हुए वायरल
18 मई से 29 मई तक मगन पत्नी दिव्या के पास रहा था। वहां रहने के दौरान दिव्या का व्यवहार बदल गया था। 15-16 मई के बनाए गए दिव्या और दीपक के कई अश्लील वीडियो उसके फोन में मिले। दोनों का विवाद हुआ और गुस्से में दिव्या ने सभी अश्लील वीडियो मगन के पास व्हाट्सएप पर भेज दिए।
यह वीडियो देखकर और भी परेशान हो गया। घटना से पहले गांव के कुछ युवकों के एक ग्रुप में सभी अश्लील वीडियो वायरल हुए थे। यह बातें अब धीरे-धीरे सामने आ रही हैं।
-----------

चार साल का सूर्यांश बोला- दादा बाबू ना दिख्या, कित गया



रोहतक। मगन आत्महत्या प्रकरण से अनजान उनका चार साल का बेटा सूर्यांश बार-बार यही पूछता है कि दादा मेरा बाबू ना दिख्या, कित गया है। यह बात सुनते ही दादा का कलेजा भर आया। यही बात बुआ और दादी से भी कहता है तो उनका धैर्य भी जवाब दे जाता है।
सूर्यांश नर्सरी में पढ़ रहा है। उनके पिता की मौत हो गई, उसे इसकी जानकारी भी नहीं है। वह मम्मी को याद नहीं करता, लेकिन पापा को लेकर अकसर बात करता है।

---------
पुलिस टीम मुंबई गई हुई है, लेकिन आरोपी लोकेशन बदल-बदलकर पुलिस काे गुमराह कर रहे हैं। छह अफसर-कर्मियों की टीम जल्द ही आरोपियों को काबू कर लेगी। इसके लिए महाराष्ट्र पुलिस की भी मदद ली जा रही है। आरोपी दीपक इंस्पेक्टर नहीं है, बल्कि कांस्टेबल है।

- नीरज कुमार, थाना प्रभारी बहु अकबरपुर।
----------
महम विधायक ने मगन के घर पहुंचकर परिजन को दी सांत्वना

रोहतक। दीपक ने आत्महत्या करने से पहले महम विधायक बलराम दांगी से न्याय की अपील की थी। महम विधायक वीरवार को डोभ गांव पहुंचे। वहां पर परिजन को सांत्वना दी। उन्होंने थाना प्रभारी नीरज कुमार को फोन करके आरोपियों की गिरफ्तारी का अपडेट लिया। कहा कि मामले की गंभीरता से जांच करते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed