फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   When the bike stopped from extracting petrol on Sonepat road, the brick was hit.

सोनीपत रोड पर बाइक का पेट्रोल निकालने से रोका तो मारी ईंट

Tue, 03 May 2022 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
When the bike stopped from extracting petrol on Sonepat road, the brick was hit.
शहर के सोनीपत रोड पर निजी लाइब्रेरी में पढ़ने गए युवक की बाइक का एक युवक पेट्रोल निकाल रहा था। जब बाबरा मोहल्ले के छात्र ने विरोध किया तो युवक कमर में ईंट मारकर फरार हो गया। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बाबरा मोहल्ला निवासी लोकेश ने दी शिकायत में बताया कि वह हर रोज सोनीपत रोड स्थित लाइब्रेरी में पढ़ने जाता है। रविवार को करीब दो बजे लाइब्रेरी में पढ़ रहा था। उसने बाइक नीचे खड़ी कर रखी थी। शाम पांच बजे वापस आया तो उसने देखा आकाश उर्फ काकू नाम का युवक उसकी बाइक का पेट्रोल निकाल रहा था। उसने शोर मचाकर दूसरे छात्रों को बुलाया। इस पर काकू हाथापाई करने लगा। विरोध करने पर कमर में ईंट मारी और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed