फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   When students feel in four universities of the state, then they will be able to take the exam

प्रदेश के चार विश्वविद्यालयों में विद्यार्थी जब मन करेगा, तब दे सकेंगे परीक्षा

Sat, 26 Sep 2020 07:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
When students feel in four universities of the state, then they will be able to take the exam
प्रदेश सरकार ने परीक्षा प्रक्रिया को विद्यार्थी केंद्रित बनाने के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है। इसके तहत अब अंतिम वर्ष के विद्यार्थी अपनी मर्जी से जब चाहें, तब अपनी बैकलॉग परीक्षा दे सकेंगे। इससे री-अपीयर वाले विद्यार्थियों को फायदा होगा और उन्हें सेमेस्टर की परीक्षाओं का इंतजार नहीं करना होगा। वे चाहें तो एक-दो माह में ही तैयारी करके परीक्षा दे सकेंगे। हालांकि इसके लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी होना बाकी है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के परीक्षा संबंधी सुधारों के तहत विद्यार्थी की मांग के अनुसार परीक्षा करवाने की योजना बनाई गई है। पायलट प्रोजेक्ट में हिसार का गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय, भिवानी का चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय, जींद का चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय और श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय शामिल किया गया हैं।
विज्ञापन

विवि बनाएंगे प्रश्न कोष, हर विद्यार्थी का होगा अलग प्रश्न पत्र
इस प्रोजेक्ट के तहत विवि अपना एक प्रश्न कोष बनाएंगे। परीक्षा के समय विद्यार्थी को कंप्यूटर से बेतरतीब माध्यम से (रेंडमली) प्रश्न पत्र मिलेगा। एक ही समय पर एक से अधिक विद्यार्थी परीक्षा देंगे तो सबके प्रश्न अलग-अलग होंगे। विवि द्वारा बनाए गए प्रश्न कोष (क्वेश्चन बैंक) से कंप्यूटर स्वत: ही प्रत्येक विद्यार्थी के लिए अलग-अलग प्रश्न पत्र निकालेगा और विद्यार्थियों को वह परीक्षा देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों की मांग पर परीक्षा होगी। यह अभी अंतिम सेमेस्टर के लिए विद्यार्थियों व पासआउट विद्यार्थियों के लिए शुरू होगा। वे री-अपीयर की परीक्षा दे सकेंगे। हालांकि इसे मूर्त रूप देने में तीन-चार माह लगेंगे। हम विस्तृत प्रश्न कोष तैयार कर रहे हैं। इस तरह से परीक्षा लेने से एक साथ परीक्षा लेने का भार भी कम होगा।
- प्रो. टंकेश्वर कुमार, कुलपति, गुजवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed