{"_id":"67dc71bb42eaa5852a07b583","slug":"when-he-tried-to-stop-his-brother-from-fighting-with-his-mother-he-stabbed-and-injured-his-younger-brother-rohtak-news-c-17-1-roh1007-620600-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मां से झगड़ने से रोका तो छोटे भाई को चाकू मार घायल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मां से झगड़ने से रोका तो छोटे भाई को चाकू मार घायल किया
Fri, 21 Mar 2025 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 21 Mar 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
आर्य नगर थाना क्षेत्र स्थित गांधी कैंप इलाके में दो भाइयों के बीच विवाद हो गया। बड़े ने छोटे भाई पर चाकू से दो वार कर घायल कर दिया।
घायल युवक को गंभीर हालत में पीजीआईएमएस में भर्ती कराया गया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। हालांकि, पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इन्कार किया है।
गांधी कैंप निवासी पुलकित का बड़ा भाई मां से किसी बात पर विवाद कर रहा था। छोटे भाई पुलकित ने इसका विरोध किया तो मारपीट होने लगी। बड़े भाई ने चाकू से पुलकित के सीने और पीठ पर दो बार चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद परिजन ने पुलकित को पीजीआईएमएस में भर्ती कराया गया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है और हालत गंभीर बनी हुई है।
आर्य नगर थाना पुलिस का कहना है कि इस घटना की पुलिस को सूचना नहीं है। जांच कराई जा रही है, उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।