{"_id":"659da9fae6920080470d3a25","slug":"when-he-stopped-me-from-fighting-i-beat-my-grandfather-rohtak-news-c-17-roh1019-334278-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: झगड़ा करने से रोका तो दादा को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: झगड़ा करने से रोका तो दादा को पीटा
Wed, 10 Jan 2024 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 10 Jan 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। मकड़ौली गांव में एक युवक को उसके दादा ने बहू के साथ झगड़ा करने से रोका तो आरोपी ने 76 साल के दादा को ही डंडे से पीट दिया। साथ में जान से मारने की धमकी देकर चला गया। घायल को पीजीआई में दाखिल कराया गया है। पुलिस के मुताबिक 76 साल के बुजुर्ग ने दी शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार के साथ रहता नीचे वाले कमरे में रहता है। जबकि पोता व उसकी पत्नी ऊपर वाले कमरे में रहते हैं। सात जनवरी को पोता अपनी बहु से झगड़ा कर रहा था। जब उसने रोका तो आरोपी उसे ही गालियां देने लगा। साथ ही डंडे से पीटना शुरू कर दिया। पोते के दोस्त ने ही उसे छुड़वाया। घायल को पीजीआई में दाखिल कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन