फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   'When God has made us worthy to serve, then do the responsibility'

‘भगवान ने जब हमें सेवा करने के योग्य बनाया है तो जिम्मेदारी निभाएं’

Thu, 12 Aug 2021 02:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 02:56 AM IST
विज्ञापन
'When God has made us worthy to serve, then do the responsibility'
रोहतक। मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। जब भगवान ने हमें इस काबिल बनाया है कि हम किसी इंसान की जान बचा सकते हैं, उसे दर्द से मुक्ति दिला सकते हैं तो हमें जिम्मेदारी से यह कार्य करना चाहिए। हमें अपनी ईमानदारी से मरीजों की सेवा करनी चाहिए। यह बात पीजीआईएमएस की कुलपति जी. अनुपमा ने बुधवार को संस्थान के सीनियर डॉक्टरों से पहली रूबरू होने के दौरान कहीं।
विज्ञापन

कुलपति कार्यालय के सभागार में कुलपति जी. अनुपमा ने कहा कि सरकार डॉक्टरों को हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। इसलिए मरीजों की सेवा में कोई कमी नहीं आनी चाहिए। उनके पिता भी चिकित्सक हैं और वह बीसी राय अवॉर्डी हैं। वह एक ही बात सिखाते हैं कि हमें मरीजों की दिल से सेवा करनी चाहिए। क्योंकि मरीज चिकित्सक के पास बड़ी आस से आता है। हमें उसकी पीड़ा दूर करने में अपना सारा अनुभव प्रयोग करना चाहिए। सरकार का भी प्रयास है कि अंतिम व्यक्ति तक अच्छी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। कोरोना महामारी में डॉक्टरों ने अच्छा कार्य कर हजारों लोगों की जान को बचाया है। पीजीआईएमएस देश में अपना अलग स्थान रखता है। हमें एक टीम के रूप में कार्य करना होगा, क्योंकि एक टीम ही है जो संस्थान को सर्वोच्च स्थान पर ले जा सकती है। पीजीआईएमएस के चिकित्सकों व कर्मचारियों में क्षमता है कि वह अपने प्रयासों से संस्थान का नाम रोशन कर सकते हैं। इस मौके पर कुलसचिव डॉ. एचके अग्रवाल, निदेशक डॉ. रोहतास कंवर यादव, डीन डॉ. सरिता मग्गू, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पुष्पा दहिया, डीन एकेडमिक अफेयर डॉ. एसएस लोहचब व सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कोरोना की तैयारियों को लेकर बैठक आज
कोरोना की तीसरी लहर की आंशका को लेकर कुलपति ने कहा कि हमें काफी सचेत रहने की जरूरत है। इसके लिए सभी को युद्ध स्तर पर तैयारी करने की जरूरत है। वीरवार को सभी अधिकारी बैठक करेंगे और इस पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed