फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   When fire rained from the sky, the prices of vegetables fell on the ground.

Rohtak News: आसमान से बरसी आग तो जमीन पर आए सब्जियों के दाम

Sun, 26 May 2024 05:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 26 May 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
When fire rained from the sky, the prices of vegetables fell on the ground.
बहादुरगढ़। गर्मी में हरी सब्जियां महंगी बिकती हैं, लेकिन इस गर्मी में सब्जियों के दाम बेहद कम हो गए हैं। इसकी कई वजह बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इस बार सब्जियों की अच्छी पैदावार हुई है, शादियों का सीजन भी नहीं चल रहा। तापमान अधिक होने की वजह से भी सब्जी जल्दी खराब होने का डर है। इसी वजह से कीमत कम हैं हालांकि लोग इससे खुश हैं लेकिन किसान कम दाम मिलने से चिंतित हैं।
विज्ञापन

मई के पहले सप्ताह तक सब्जियों के भाव आसमान पर थे लेकिन जैसे जैसे गर्मी बढ़ती गई इनके दाम कम होते गए। टमाटर 10 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक रहा है, भिंडी, तोरी, घीया 10 से 20 रुपये प्रति किलो पर आ गई हैं। कद्दू 10 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। पत्ता गोभी गर्मी के सीजन में 101 से 15 रुपये प्रति किलो है। सब्जी मंडी के आढ़ती किशोर कुमार ने बताया कि थोक में टामटर का दाम 5 से 6 रुपये प्रति किलो है। करेला 20 रुपये किलो है। शिमला मिर्च 20 रुपये किलो है। उन्होंने बताया कि सब्जियों की फसल बहुत अच्छी हुई है। स्थानीय स्तर पर किसानों ने हरी सब्जियां उगाई जो अब तेजी से बाजार में आ रही है। गर्मी तेज है, इसलिए इन्हें बिक्री के लिए बाजार में लाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मई महीने की 10 तारीख तक शादियां थी। अब शादियां जुलाई में होंगी। बरसात आने तक सब्जियों की आवक अच्छी रहेगी। स्थानीय फसल होने के कारण किसान ही सब्जी मंडी में बेच रहा है तो माल-भाड़ा भी नहीं लग रहा है। इसके चलते भी भाव कम है। आलू 30 रुपये किलो फुटकर में बिक रहा है। प्याज गुणवत्ता के अनुसार 15 से 20 रुपये प्रति किलो तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed