फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Wheat did not reach any mandi in the district

जिले की किसी भी मंडी में नहीं पहुंचा गेहूं

Fri, 02 Apr 2021 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Wheat did not reach any mandi in the district
जिले की मंडियों में रबी सीजन की फसलों की अधिकारिक खरीद वीरवार से शुरू हो गई। लेकिन पहले दिन किसी भी मंडी में गेहूं की फसल बिकने नहीं आई। जौ की खरीद के लिए रोहतक की नई अनाज मंडी को अधिकृत खरीद केंद्र बनाया गया है, वहां भी कोई फसल नहीं आई।
विज्ञापन

जिले में रबी सीजन के लिए 10 खरीद केंद्र बनाए गए हैं, जोकि दिनों के अनुसार खरीद एजेंसियों को अलॉट किए जा चुके हैं। वीरवार को कलानौर, किलोई में हैफेड, काहनौर में खाद्य आपूर्ति विभाग, लाखनमाजरा में हरियाणा वेयरहाउस, महम में हैफेड, रोहतक में हरियाणा वेयरहाउस, सांपला में हरियाणा वेयरहाउस और सांघी में हैफेड ने खरीद करनी थी। लेकिन किसी भी मंडी में कोई किसान अपनी फसल लेकर नहीं पहुंचा। रोहतक मंडी में व्यापारियों ने किसानों से सीधे सरसों जरूर खरीदी। केंद्र सरकार ने इस बार गेहूं का एमएसपी 1975 रुपये प्रति क्विंटल और सरसों का 4650 रुपये प्रति क्विंटल रखा है। जिला फूड सप्लाई कंट्रोलर वरिंदर सिंह ने कहा कि पहले दिन कहीं भी खरीद नहीं हुई, गेहूं के एक सप्ताह बाद तक आने की उम्मीद है। वहीं, मार्केट कमेटी के सचिव देवेंद्र ढुल ने कहा कि इस बार अब तक वह लिंक नहीं दिया गया है, जिससे किसानों की शेड्यूलिंग पता चलती थी। एक-दो दिन में उसके मिलने की उम्मीद है, उसी के आधार पर किसानों को सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन

फसल अवशेष जलाने पर होगी कार्रवाई
उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कहा है कि खुले में फसल अवशेष जलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पटवारियों और ग्राम सचिवों को निर्देश दिए कि ऐसी घटनाओं की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। अगर वे ऐसा करने में असफल रहे तो ड्यूटी में लापरवाही मानते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसल का पंजीकरण कराएं किसान
उपायुक्त ने कहा है कि सरकार ने मेरी फसल, मेरा ब्योरा पोर्टल 5-6 अप्रैल को खोलने का फैसला किया। जो किसान पहले पंजीकरण नहीं करवा पाए थे, अब जरूर करवाएं ताकि मंडियों में एमएसपी पर फसल बेच सकें। पंजीकरण करवाने वाले किसानों को फसल मंडी में लाने के लिए मैसेज भेजा जाएगा। अगर वे निर्धारित नहीं पहुंच सके तो शनिवार और रविवार को आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed