फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   World Police Games silver medalist DSP Pradeep Khatri welcomed in Ismaila

Rohtak: World Police Games में रजत पदक जीतकर लौटे DSP प्रदीप खत्री का किया स्वागत

Mon, 01 Aug 2022 03:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सांपला, रोहतक (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सांपला, रोहतक (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Mon, 01 Aug 2022 03:39 AM IST
सार

DSP प्रदीप पहले भी कई पदक जीत चुके हैं। पिछले दिनों राष्ट्रीय जूनियर टीम के भी कोच रह चुके हैं। वह युवाओं को खाली समय में कुश्ती के गुर सिखाते हैं। डीएसपी प्रदीप खत्री जाने-माने एनकाउंटर स्पेशलिस्ट भी हैं।

विज्ञापन
World Police Games silver medalist DSP Pradeep Khatri welcomed in Ismaila
पदक जीतकर लौटे डीएसपी प्रदीप का स्वागत करते ग्रामीण। संवाद

विस्तार

नीदरलैंड में हुई विश्व पुलिस चैंपियनशिप की कुश्ती स्पर्धा में इस्माइला गांव के रहने वाले डीएसपी प्रदीप खत्री रजत पदक जीतकर लौटे तो उनका जोरदार स्वागत हुआ। ग्रामीणों ने पदक विजेता का फूलों की माला पहना कर व दूध पिलाकर स्वागत किया।

विज्ञापन


डीएसपी प्रदीप खत्री को मास्टर हुशयार सिंह ने गांव की तरफ से पगड़ी बांधकर स्वागत किया। इसके अलावा युवा प्रधान विकास खत्री, जय भगवान, कमांडेंट संतराम, राजा, लीला प्रधान, बुधराम, नाथूराम ने भी कार्यक्रम में आए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवानों को पगड़ी व माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर द्रोणाचार्य अवॉर्डी पहलवान ओम प्रकाश दहिया, राष्ट्रीय कोच रणबीर ढाका, पहलवान कुलदीप, पहलवान अनिल खत्री, अमित धनखड़, नेत्रपाल, आशीष व अन्य मौजूद रहे। हाल में प्रदीप खत्री हरियाणा पुलिस में गुरुग्राम में डीएसपी के पद पर सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती कोच भी रह चुके हैं
डीएसपी प्रदीप पहले भी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुके हैं। पिछले दिनों राष्ट्रीय जूनियर टीम के भी कोच रह चुके हैं। खेल के प्रति लगाव होने के कारण अब भी युवाओं को खाली समय में कुश्ती के गुर सिखाते हैं। विकास खत्री ने बताया कि पहलवान प्रदीप ने गांव की तरफ से सम्मान में दी लाखों रुपये के साथ स्वयं 21000 रुपये अपनी तरफ से देकर पूरी राशि गांव के युवाओं के विकास के लिए लौटा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनकाउंटर स्पेशलिस्ट भी हैं पदक विजेता पहलवान
विश्व पुलिस गेम्स में पदक विजेता डीएसपी प्रदीप खत्री जाने-माने एनकाउंटर स्पेशलिस्ट भी हैं। 2019 में वह रेवाड़ी सीआईए में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे। उस समय उन्होंने 100 से ज्यादा एटीएम उखाड़ने वाले मेवात के अरशद नाम के बदमाश का एनकाउंटर किया था। अरशद पर सात राज्यों की पुलिस ने लाखों रुपये के इनाम रखे थे। अब तक वह सैकड़ों मामलों की गुत्थी सुलझा चुके हैं। इस वर्ष गैलेंट्री अवॉर्ड के लिए भी नामित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed