फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Weighing of sugarcane at sugar mill fork is 1.80 quintal less, farmers created ruckus for three and a half hours

Rohtak News: शुगर मिल कांटे पर गन्ने की तुलाई 1.80 क्विंटल कम, किसानों का साढ़े तीन घंटे हंगामा

Sat, 02 Dec 2023 11:14 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Weighing of sugarcane at sugar mill fork is 1.80 quintal less, farmers created ruckus for three and a half hours
रोहतक। शुगर मिल में पेराई सत्र शुरू होने के एक माह बाद कांटे में गड़बड़ी का बड़ा खुलासा सामने आया है। तोल में एक क्विंटल 80 किलो तक गन्ना कम दिखाया गया है। शनिवार को मिल के कांटे व बाहरी कांटे की तुलाई पर्ची का मिलान किया तो गड़बड़ी सामने आई। इससे किसान बिफर पड़े और प्रदर्शन कर विरोध जताया। मिल में करीब साढ़े तीन घंटे हंगामा रहा। इस दौरान गन्ना खरीद रुकी रही। इससे गन्ना किसानों की फसल लदी ट्रालियों की मिल के बाहर कतार लग गई। बाद में मिल की प्रबंध निदेशक मेजर गायत्री अहलावत ने किसानों को कांटे की जांच कराने का आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन

किसान प्रीत सिंह का कहना है कि किसान अपना गन्ना मिल में लेकर जाने से पहले बाहर लगे कांटों पर वजन करा कर ही अंदर ला रहे हैं। वजन संबंधित किसी भी तरह की गड़बड़ी से बचने के लिए यह सब किया जाता है। गन्ने की ट्राली का मिल के कांटे पर भी वजन होता है। यहां के वजन और बाहरी मशीन की तुलाई में करीब डेढ़ से दो क्विंटल गन्ने का वजन कम पाया गया। इससे किसानों का काफी नुकसान हो रहा है। अधिकारियों से इस बारे में बातचीत करने पर सुनवाई नहीं हुई। अधिकारी मिल के कांटे को ही सही बता रहे हैं। बाहर से वजन वाली पर्ची को देखा तक नहीं जा रहा है। इससे किसानों का समय भी बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन

कांटे की जांच हो नहीं तो बड़े स्तर पर होगा प्रदर्शन
किसान प्रीत सिंह का कहना है कि इस तरह से कांटों में कमी के चलते किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। इस तरह की गड़बड़ी किसान किसी भी स्तर पर सहन नहीं करेगा। पहले ही सरकार ने किसानों से किए गए वायदे पूरे नहीं किए हैं। इससे किसानों में काफी रोष है। जल्द इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो किसान बड़े स्तर पर प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
किसानों ने गन्ना तुलाई को लेकर आपत्ति दर्ज कराई है। कांटे पर कम तुलाई संबंधित मामले में अधिकारियों को जांच के आदेश दिए गए हैं। किसी तरह की गड़बड़ी सामने आती है तो उसे ठीक कराया जाएगा। किसानों के साथ किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
-मेजर गायत्री अहलावत, प्रबंध निदेशक, शुगर मिल भाली आनंदपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed