फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Weather is spoiling health, 300 patients reached hospital in Sampla

Rohtak News: सेहत बिगाड़ रहा मौसम, सांपला में 300 मरीज पहुंचे अस्पताल

Sat, 25 Oct 2025 01:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Weather is spoiling health, 300 patients reached hospital in Sampla
सांपला। बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना शुरू कर दिया है। बदलते तापमान और नमी के कारण फंगल संक्रमण और वायरल बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सांपला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को लगभग 300 मरीज ओपीडी में पहुंचे। इनमें से 50 प्रतिशत संक्रमण से पीड़ित पाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


डॉ. देवेंद्र डबास ने बताया कि सुबह-शाम की ठंड और दिन की धूप के बदलाव से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है। ओपीडी में वायरल बुखार के करीब 30-35 नए मरीज रोजाना आ रहे हैं। इनमें कई लोग खांसी, जुकाम, सिर दर्द, बदन दर्द और गले में खराश जैसी शिकायतों के साथ आते हैं।
विज्ञापन

पूरी बाजू के कपड़े पहनें, कटे फल न खाएं : डॉ. कोमल

उन्होंने कहा कि यदि बुखार तीन दिन से अधिक रहे तो तुरंत चिकित्सक से परामर्श लेना जरूरी है। मौसमी बीमारी में बुजुर्ग व स्कूली बच्चे भी चपेट में आ रहे हैं। स्कूलों में बच्चों में खांसी-जुकाम और वायरल संक्रमण के मामले बढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अग्रवाल ने बताया कि इस मौसम में नमी और पसीने से फंगल इंफेक्शन तेजी से फैल रहा है। सावधानी जरूरी है। वरिष्ठ डॉक्टर कोमल ने बताया कि बदलते मौसम में लोगों ने खान-पान में सावधानी बरतनी चाहिए। पूरी बाजू के कपड़े पहनें, कटे फल न खाएं। फास्टफूड से परहेज करें, हल्का गर्म पानी पीएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed