फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   We will not let any harm come to the casual workers: Grover

कच्चे कर्मचारियों पर नहीं आने देंगे आंच : ग्रोवर

Sat, 10 Aug 2024 04:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
We will not let any harm come to the casual workers: Grover
रोहतक। पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर का कहना है कि कच्चे कर्मचारियों पर आंच नहीं आने देंगे। कर्मचारियों को आगे भी अन्य सुविधाएं भी मिलती रहेंगी। ग्रोवर शुक्रवार को धन्यवाद करने पहुंचे कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

ग्रोवर के कैंप कार्यालय पहुंचे कर्मचारियों ने कहा कि प्रदेश के लाखों कच्चे कर्मचारी नौकरी को लेकर आशंकित थे, लेकिन कैबिनेट मीटिंग में एजेंडा लाकर सरकार ने उनके हितों को सुरक्षित रखने का बड़ा फैसला लिया है। पूर्व मंत्री ने कहा कि सरकार हर वर्ग का ख्याल रख रही है और कर्मचारी वर्ग सरकार के लिए अहम है। सरकार ने कच्चे कर्मचारियों की हर साल वेतन बढ़ाने का फैसला लेने के साथ-साथ अन्य सुविधाएं देने का निर्णय भी लिया है। पूरी उम्मीद है कि सभी कर्मचारी पूरी ईमानदारी से लोगों की सेवा करेंगे। आने वाले दिनों में सरकार नियमित भर्तियों के साथ-साथ हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत भी भर्ती करेगी। ग्रोवर ने कहा कि कांग्रेस के शासन में ठेका प्रथा थी और कर्मचारियों का भविष्य अंधेरे में था। कांग्रेस ने कर्मचारियों को भड़काने के सिवाय कुछ नहीं किया है। इस मौके पर रोहतक विधानसभा संयोजक ईश्वर सिंगल, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश भाटिया, कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष हरीश कौशिक, मंडल अध्यक्ष अशोक सहगल, मंडल अध्यक्ष राजीव भानकर सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed