फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Waterlogging in the hockey ground increased trouble, players slipped and fell

Rohtak News: हॉकी मैदान में जलभराव ने बढ़ाई मुसीबत, फिसलकर गिरे खिलाड़ी

Tue, 26 Aug 2025 02:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in the hockey ground increased trouble, players slipped and fell
रोहतक ​स्थित राजीव गांधी स्टेडियम के हॉकी मैदान में जमी काई पर फिसलते ​बच्चे। संवाद - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। शिक्षा विभाग की ओर से स्कूली स्पर्धाओं के तीसरे दिन बारिश के दौरान खिलाड़ियों को जलभराव के बीच मैदान में हॉकी खेलनी पड़ी। शिक्षा विभाग ने सोमवार को दिनभर तेज बारिश से जहां कई प्रतियोगिताएं स्थगित करनी पड़ी तो हॉकी, जूडो, शतरंज आदि के मुकाबले जारी रहे लेकिन हॉकी खिलाड़ियों को मैदान में भरे पानी के बीच भाग दौड़ करनी पड़ी। इस दौरान कई खिलाड़ी फिसलकर भी गिरे।
राजीव गांधी खेल स्टेडियम में सोमवार को हॉकी, ताइक्वांडो व जूडो के मुकाबले हुए। ताइक्वांडो व जूडो के मुकाबले स्टेडियम के हॉल में हुए लेकिन लड़कों के हॉकी के मुकाबले बाहर मैदान में हुए। सुबह खिलाड़ी अपने घर थे लेकिन खेल इंचार्जों के संदेश के बाद खराब मौसम में स्टेडियम में पहुंचे।
विज्ञापन

यहां हॉकी मैदान बारिश से गीला था और तीन-चार स्थानों पर पानी भरा रहा। ऐसे में खिलाड़ियों की बॉल पानी में आते ही थम जाती और खेल प्रभावित हो रहा था। मैदान के चारों तरफ जमी काई से खिलाड़ियों को फिसलकर गिरना पड़ा तो कई खिलाड़ियों ने फिसलन को ही अपना खेल बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
बारिश के कारण कई खेल प्रतियोगिताएं स्थगित की गई हैं। इंडोर में मुकाबले जारी रहे जबकि आउटडोर की प्रतियोगिता को बारिश चलते आगामी आदेश तक स्थगित किया गया है। हॉकी का मैदान ठीक था इसके लिए मुकाबले करवाए गए।
- बिजेंद्र हुड्डा, जिला स्कूली खेल नोडल अधिकारी।
------------
सुबह घर पर ही थे। खेल इंचार्ज के संदेश के बाद मुकाबला खेलने के लिए स्टेडियम पहुंचे। स्टेडियम में दो से तीन स्थानों पर पानी भरा होने से खेल प्रभावित रहा।

- सोनू, खिलाड़ी।
-------------
बच्चों के साथ स्टेडियम में आया था। बारिश के कारण स्टेडियम आने से पूरा दिन परेशानी रही। बारिश में घर से आए और कुछ मुकाबले बारिश में हुए।
- हंसा, बहु जमालपुर।
-----------
लगातार बारिश होने से हॉकी के मैदान में काई जमी हुई है। हमारे मुकाबले के दौरान कई खिलाड़ी फिसलकर गिरे। बेहतर मैदान सुविधा की जानी चाहिए थी।
- प्रिंस, लाखन माजरा ब्लॉक
-------------

रोहतक स्थित राजीव गांधी स्टेडियम के हॉकी मैदान में जमी काई पर फिसलते बच्चे। संवाद

रोहतक स्थित राजीव गांधी स्टेडियम के हॉकी मैदान में जमी काई पर फिसलते बच्चे। संवाद- फोटो : संवाद

रोहतक स्थित राजीव गांधी स्टेडियम के हॉकी मैदान में जमी काई पर फिसलते बच्चे। संवाद

रोहतक स्थित राजीव गांधी स्टेडियम के हॉकी मैदान में जमी काई पर फिसलते बच्चे। संवाद- फोटो : संवाद

रोहतक स्थित राजीव गांधी स्टेडियम के हॉकी मैदान में जमी काई पर फिसलते बच्चे। संवाद

रोहतक स्थित राजीव गांधी स्टेडियम के हॉकी मैदान में जमी काई पर फिसलते बच्चे। संवाद- फोटो : संवाद

रोहतक स्थित राजीव गांधी स्टेडियम के हॉकी मैदान में जमी काई पर फिसलते बच्चे। संवाद

रोहतक स्थित राजीव गांधी स्टेडियम के हॉकी मैदान में जमी काई पर फिसलते बच्चे। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed