{"_id":"6679b5d0185c5d78da0d878f","slug":"water-will-come-to-jln-today-if-it-rains-the-canal-will-run-till-september-rohtak-news-c-17-roh1020-450190-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: आज जेएलएन में आएगा पानी, बारिश हुई तो सितंबर तक चलेगी नहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: आज जेएलएन में आएगा पानी, बारिश हुई तो सितंबर तक चलेगी नहर
विज्ञापन
रोहतक। आज 25 जून को जेएलएन नहर में पानी आना संभावित है। बारिश हुई तो नहर तीन माह यानी सितंबर तक बंद नहीं होगी। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से शहरवासियों को पर्याप्त जलापूर्ति करने में कोई समस्या नहीं आएगी। तीनों जलघर व बूस्टर भी पर्याप्त पानी होने से भर जाएंगे। बारिश न होने की सूरत पर संभवत: 16 दिन बाद जेएलएन नहर बंद हो जाएगी। इसके बाद बीएसबी (भालोट सब ब्रांच) नहर में पानी आएगा।
29वें शविर में आई दो शिकायतें
पानी की समस्या को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को 29वां शिविर मातू राम बूस्टिंग स्टेशन पर लगाया गया। सुबह 10 से 12 बजे तक लगे शिविर में दो उपभोक्ता एक वक्त 20 मिनट पानी आने की शिकायत लेकर पहुंचे। विभाग की ओर से गांधी कॉलोनी व अर्जुन नगर कॉलोनी में शिविर को लेकर मुनादी करा दी गई थी। इसके बावजूद किसी मात्र दो ही उपभोक्ता शिकायत लेकर पहुंचे। उपभोक्ताओं का कहना है कि विभाग की एक घंटे जलापूर्ति का दावा किया जा रहा है, लेकिन धरातल पर 20 मिनट भी मुश्किल से पानी आ रहा है। जेई की अनुपस्थिति में जनस्वास्थ्य विभाग के रूरल ब्लाॅक कोर्डिनेटर विजय कुमार ने शिकायत रजिस्टर किया।
जेएलएन का 25 जून मंगलवार को आना संभावित है। बारिश हुई तो लगातार तीन माह तक शहरवासियों को पर्याप्त जलापूर्ति की जाएगी।
-देवेंद्र, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग