{"_id":"6639747dab746218cf0fbf37","slug":"water-will-be-available-twice-only-after-the-canal-arrives-on-16th-rohtak-news-c-17-roh1020-417496-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: 16 को नहर आने के बाद ही दो समय पानी मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: 16 को नहर आने के बाद ही दो समय पानी मिलेगा
विज्ञापन
रोहतक। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से जेएलएन (जवाहर लाल नेहरू) नहर की इस बार देरी से आने की संभावना जताई जा रही रहा है। पहले 14 मई को नहर आनी थी जोकि अब दो दिन देरी से 16 मई को आएगी। इस अवधि तक शहरवासियों को एक समय ही पानी ही मिल सकेगा। कई स्थानों से लो प्रेशर की भी शिकायतें मिल रही हैं। मजबूरीवश लोग दूर-दराज से पानी भरकर ला रहे है।
इधर, तीन मई से अलग-अलग बूस्टिंग स्टेशन पर जेई को शिकायत व निवारण के लिए विभाग की ओर से तैनात किया गया है। इसी के तहत सोमवार को सर छोटूराम स्टेडियम स्थित बूस्टिंग स्टेशन पर जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगाया गया। इसमें जसबीर कॉलोनी, कबीर कॉलोनी व रामगोपाल कॉलोनी के लोगों की समस्याएं सुनी गई। शिविर में चार शिकायतें आईं। यह सारी धीमी गति से पेयजल आूपर्ति आने की थी। सभी समस्याओं को सुनकर मौके पर ही निदान किया गया।
आज भी लगाया जाएगा शिविर
मंगलवार को भी सर छोटूराम स्टेडियम स्थित बूस्टिंग स्टेशन पर शिविर लगाया जाएगा। यहां वसंत विहार, तिलक नगर, हरकी देवी, कमल कॉलोनी, ताऊ नगर और पंचवटी में रहने वाले लोगों की शिकायतें सुनीं जाएंगी।
विज्ञापन
रजबहे से गाद निकालने का कार्य जारी
जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से रजबहे से गाद निकालने और सफाई का कार्य जारी है। आज भी सोनीपत रोड स्थित तीन पुलिया के पास गाद और कचरा निकालने का कार्य किया गया। साथ ही लोगों को रजवाहों में कचरा न डालने के लिए जागरूक किया।
सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ चला बैठकों का दौर
सोमवार को जनस्वास्थ्य विभाग और सिंचाई विभाग अधिकारियों के बीच पानी की किल्लत को लेकर बैठक हुई। इसमें शहर के जलसंकट और जलापूर्ति पर गंभीरता से चर्चा हुई। बैठक की जनस्वास्थ्य विभाग के अधीक्षण अभियंता आरके शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि नए जल भंडारण बनाने के बाद ही पूर्ण रूप से समस्या का निदान हो सकेगा।
इस बार यमुना का डिस्चार्ज भी काफी कम रहा है। पेयजल की यह समस्या कई वर्ष बाद देखने को मिली है। विभाग की ओर से सभी जेई और कर्मचारियों को लोगों की समस्याएं सुनने और निवारण के लगाया गया है। 16 को नहर आएगी इसके बाद ही दो समय पानी की आपूर्ति दी जा सकेगी। शिकायतों का निदान कर दिया गया है।
-आर के शर्मा, अधीक्षण अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग