{"_id":"667afce26e2f1bd1b0028c7e","slug":"water-theft-is-happening-in-kanheli-water-is-not-reaching-lower-houses-rohtak-news-c-17-roh1019-450558-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कन्हेली में हो रही पानी की चोरी, निचले घरों में नहीं पहुंच रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कन्हेली में हो रही पानी की चोरी, निचले घरों में नहीं पहुंच रहा पानी
विज्ञापन
25सीटीके01... अशोक गांव कन्हेली। संवाद
रोहतक। शहर से सटे गांव कन्हेली में पानी की किल्लत बनी हुई है। पानी की सप्लाई कम तो है ही बल्कि चोरी भी हो रही है। ऐसे में कई घर तो ऐसे हैं, जहां तीन दिन में 10 मिनट ही पानी आ रहा है। मंगलवार को जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से कन्हेली वाटर वर्क्स में 30वां शिविर लगाया गया, जहां लोगों ने अपनी परेशानी अधिकारियों के सामने रखीं।
निवासियों ने ग्रामीण ब्लॉक समन्वयक के समक्ष मंगलवार को पानी न आने, दूषित जल, धीमी गति और कम जलापूर्ति की कुल सात शिकायत दर्ज कराई। शिविर में ग्रामीणों ने कहा कि विभाग की ओर से पानी की डिग्गी (वाटर वर्क्स) की सफाई नहीं कराई जा रही है। घरों में बिना ट्रीटमेंट किए रॉ वाटर की आपूर्ति की जा रही है। मजबूरीवश लोगों को यही मटमैला पानी इस्तेमाल करना पड़ रहा है। विभाग की ओर से जलापूर्ति के लिए लगाई मोटर भी खराब पड़ी है। मजबूर होकर ग्रामिणों ने खुद के रुपयों से मोटर लगाई है। निवासियों का कहना है कि पानी की मुख्य लाइन में तोड़फोड़ कर पानी की चोरी की जा रही है। इसके कारण आधा पानी बर्बाद हो रहा है। यही कारण है कि घरों तक पानी का प्रेशर कम पहुंच रहा है।
विभाग की ओर से शिविर लगाकर शिकायतें सुनना और लिखना अच्छी बात है, लेकिन समाधान करना भी जरूरी है। क्योंकि असल बात है कि घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन
-अशोक
मोटर सभी ग्रामवासियों ने मिलकर लगाई है। विभाग की मोटर आए दिन खराब रहता है। हाल ही में मोटर की मरम्मत विभाग की ओर से कराई गई। मुश्किल से एक दिन इससे जलापूर्ति हुई होगी।
-नरेश कुमार, प्रधान कन्हेली
पानी की डिग्गी इतनी दूषित है, जो इसे देख लेगा वह इसका पानी हाथ धोने के लिए भी इस्तेमाल नहीं करेगा। विभाग न तो क्लोरिन ट्रीटमेंट कर रहा है और न ही तो वाटर वर्क्स की सफाई करा रहा है। इससे घरों में दूषित जलापूर्ति हो रही है।
-रवि
बदबूदार और मटमैला पानी आ रहा है। 10 मिनट के लिए दो से तीन दिन में एक बार पानी की आपूर्ति की जा रही है। इसका समाधान होना चाहिए। ताकि घरों में कम से कम एक घंटे तेज गति से जलापूर्ति हो।
-रणजीत
पानी के नाम पर बीमारी घरों में पहुंचाई जा रही है। मुख्य लाइन टूटी हुई है। पानी बर्बाद हो रहा है। विभाग को चाहिए कि जो भी पानी की चोरी करता पाया जाए उस पर एफआईआर हो, चाहें वह व्यक्ति गांव का ही क्यों न हो।
-राजसिंह
शिकायत दर्ज कराई है तो समस्या का समाधान कराया जाएगा। इसके लिए ही प्रत्येक बूस्टर व वाटर वर्क्स पर शिविर लगाया जा रहा है।
-आर के शर्मा, अधीक्षण अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग