फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Water reached the city's waterworks, water supply will be done from JLN canal for 16 days

Rohtak News: शहर के जलघरों में पहुंचा पानी, 16 दिन होगी जेएलएन नहर से जलापूर्ति

Mon, 17 Mar 2025 02:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 17 Mar 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Water reached the city's waterworks, water supply will be done from JLN canal for 16 days
16सीटीके23 सोनीपत रोड ​स्थित जलघर में पहुंंचा। संवाद
रोहतक। सिंचाई विभाग की ओर से जेएलएन (जवाहर लाल नेहरू) नहर में पानी छोड़ दिया गया है। शहर के जलघरों में नहरी पानी पहुंच गया है। इससे शहरवासियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

बीएसबी (भालौठ सब ब्रांच) और जेएलएन नहर में पेयजल आपूर्ति बंद होने से पानी संकट गहराया हुआ था। 15 मार्च को जेएलएन नहर में पानी आने से जनस्वास्थ्य विभाग को राहत मिली है। रविवार को शहर के सभी जलघरों में पानी पहुंच गया है। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जलघरों की क्षमता के अनुसार वाटर चैनल से पानी कम पहुंचता है, इसके लिए नहर पर पंप लगाकर लिफ्टिंग से पानी लिया जा रहा है। इससे समय अनुसार जलघरों में पानी की पूर्ति की जा सकेगी।
विज्ञापन

शहर को पानी किल्लत से नहीं जूझना पडे़गा। सभी कॉलोनियों में दो समय आपूर्ति कर दी गई। वहीं, जेएलएन की पानी आपूर्ति की अवधि 16 दिन की है। 31 मार्च तक नहर में पानी सप्लाई होगा। अधिकारियों के अनुसार, पहले 16 दिन नहर में फुल पानी सप्लाई होता था, लेकिन इस बार से 16 दिन में 10 दिन पूरा और 6 दिन आधा पानी चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
बिजली बाधित होने से पानी आपूर्ति में होती है देरी
जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर की कॉलोनियों में सुबह शाम करीब 40-50 मिनट पानी की सप्लाई की जाती है। जिसके लिए विभाग की ओर से निर्धारित समय तय किया गया है। कॉलोनियों से शिकायत मिलती है कि समय पर पानी सप्लाई नहीं हो रहा। जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ अनिल रोहिला ने बताया कि संबंधित जलघरों की बिजली आपूर्ति बाधित होने से मोटरें नहीं चलती, जिससे समय पर सप्लाई नहीं हो पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed