{"_id":"66454d1528c8c6f44e0bb9f4","slug":"water-is-not-coming-to-most-of-the-houses-in-vishal-nagar-since-15-days-rohtak-news-c-17-roh1020-423618-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: विशाल नगर में 15 दिन से ज्यादातर घरों में नहीं आ रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: विशाल नगर में 15 दिन से ज्यादातर घरों में नहीं आ रहा पानी
विज्ञापन
पेयजल संबंधी समस्याओं को लेकर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से बुधवार को सिटी पार्क बूस्टिंग स्टेशन पर शिविर लगाई गई। इस बूस्टिंग स्टेशन से विशाल नगर व लक्ष्मी नगर के लोगों की शिकायतें सुनी गईं। इसमें पानी न आने की समस्या को लेकर 15 शिकायतें आईं।
विशाल नगर के लोगों ने जेई के समक्ष पानी नहीं आने की समस्या रखी। लोगों ने बताया कि पिछले 15 दिन से विशाल नगर में एक बूंद पानी नहीं आया है। लोग टैंकर मंगाकर अपना काम रहे हैं। इसके साथ ही लक्ष्मी नगर के लोगों ने धीमी गति से जल आने और 20 मिनट पानी आने की समस्या बताई। इस पर शिविर में जेई देवेंद्र ने शिकायत रजिस्टर पर जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
बूस्टिंग स्टेशन के टैंकर का ढक्कन साल भर से गायब
सिटी पार्क बूस्टिंग स्टेशन के टैंकर का साल भर से ढक्कन नहीं है। कई बार शिकायत के बावजूद विभाग की ओर से इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। लोगों का कहना है कि खुला ढक्कन होने से जल दूषित हो रहा है। इसके साथ पानी जहरीला होने की संभावना है। किसी दिन अगर खुले टैंकर में कोई जानवर गिर के मर जाए और वही पानी कॉलोनी भर में सप्लाई हो जाए तो पूरा मोहल्ला बीमार हो सकता है। इसको लेकर कॉलोनीवासियों ने रोष जताया है। विशाल नगर निवासी डॉ. बलवान सिंह गहलोत व संदीप ने बताया कि वॉल्व में भी ढक्कन नहीं है। बूस्टर के टैंक गंदगी से भरा हुआ है लेकिन इसकी सफाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
देव कॉलोनी में बूस्टिंग स्टेशन पर आईं 7 समस्याएं
मंगलवार को देव कॉलोनी और, रेवन्यू कॉलोनी व निर्मल नगर इलाके की महिलाएं पेयजल समस्या लेकर पहुंची। इसमें सात शिकायतें दूषित जल की रही। इसके अलावा 13 शिकायतें बूस्टिंग टैंक की सफाई को लेकर रही। जेई निशांत ने शिकायत नोटकर सुपरवाइजर को तत्काल मौके पर भेजा। ज्यादातर शिकायतें बूस्टर के टैंक की सफाई के लिए आई। शिविर में जेई के अलावा दो फिटर, एक सुपरवाइजर व एक पंप ऑपरेटर मौजूद रहे।
इन्होंने की शिकायत
सतवंती सिंधू, नीलम, विमल खर्ब, शोभावती, कृष्णा, अंगूरी, सावित्री, शकुंतला, कविता हुड्डा, भरपाई, बिमला कौशिक, बबीता, उर्मिला देवी, राजबाला, संतोष, अनीता देवी, बबली, सुरेश फोगाट, रोशनी व निर्मल।
शिविर में ज्यादातर समस्याएं बूस्टिंग टैंक सफाई को लेकर आई हैं, जिसे चिह्नित कर लिया गया है। इसके अलावा एक दो मकानों से दूषित जल की समस्या की भी शिकायतें मिली हैं। इसके समाधान के लिए फिटर को भेजा गया है। - निशांत, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग