{"_id":"688fcf5a7c6508e5e70ca997","slug":"water-filled-in-houses-streets-and-hospital-of-kalanaur-rohtak-news-c-17-roh1019-702423-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कलानौर के घरों-गलियों और अस्पताल में भरा पानीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कलानौर के घरों-गलियों और अस्पताल में भरा पानीं
Mon, 04 Aug 2025 02:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 04 Aug 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
45 कस्बे की गली में हुआ जलभरा। संवाद
कलानौर। देर रात हुई बारिश से कलानौर की गलियों के अलावा घरों में पानी भर गया है। यहां तक कि नागरिक अस्पताल व आईटीआई मैदान भी पानी से लबालब हो गए हैं। रविवार सुबह वार्ड नं 10 व 14 के निवासी नपा अध्यक्ष निर्मला देवी के आवास पर इस समस्या को लेकर पहुंचे।
लोगों ने बताया कि उनके घरों में पानी घुस गया है। रहने के लिए कोई ठिकाना नहीं बचा है। यहां तक खाना पकाने के लिए भी जगह नहीं है। कुछ लोगों ने तो अपना घर छोड़कर धर्मशाला व किराये पर रहने लगे हैं।
वार्ड नं 16 पार्षद राजू फौजी ने बताया कि कलानौर के सभी तालाब ओवरफ्लो हो चुके हैं। सीवरेज लाइन जिंदरान रोड पर धंस चुकी है जिसकी वजह से निकासी का समाधान नहीं हो रहा है। कलानौर में चारों तरफ पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन
हजारों एकड़ फसल पानी में डूब गई है। किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। पानी निकासी के स्थायी समाधान के लिए ड्रेन तक पाइप लाइन बिछाई जाएगी तभी जलभराव से मुक्ति मिलेगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
गलियों में भरे पानी को निकालने के लिए पाइप लाइन बिछाई गई है मगर पानी वापस शहर में आ रहा है। सीवरेज व्यवस्था ठप पड़ी हुई है। लोगों से मुलाकात हुई है। उन्हें आश्वासन दिया है कि जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा। जल निकासी के लिए जो भी संभव होगा किया जा रहा है। -निर्मला देवी, चेयरपर्सन नगर पालिका, कलानौर।