फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Water drips from the verandah...children are prohibited from standing here

Rohtak News: बरामदे से टपकता है पानी...बच्चों का यहां खड़ा होना मना है

Mon, 04 Aug 2025 02:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 04 Aug 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Water drips from the verandah...children are prohibited from standing here
सांपला (रोहतक)। सांसद दीपेंद्र हुड्डा के लोकसभा क्षेत्र में आने वाले नया बांस गांव के राजकीय हाई स्कूल का भवन इतना जर्जर है कि बरामदे से पानी टपकता है। शिक्षकों ने बच्चों को हिदायत दे रखी है कि यहां खड़ा होना मना है। कक्षाओं की छत जर्जर है। बारिश होने पर पानी टपकता है। दीवार में चाैड़ी दरारें दूर से दिखती हैं। कुछ दरवाजे सहित खिड़़कियां टूटी हुई हैं और इस अव्यवस्था के बीच पहली से दसवीं कक्षा तक 325 विद्यार्थी पढ़ते हैं।
विज्ञापन

स्कूल में कमरे कुल 15 कमरे हैं। नाै कमरे जर्जर घोषित हैं। छह कमरों में कक्षाएं लगती हैं। नाै कमरों की और जरूरत है। जर्जर कमरों में पानी भर जाता है। मच्छरों की भरमार रहती है। स्कूल में न चाैकीदार है और न ही सफाई कर्मी। एक साल में चार बार चोरी हो चुकी है। सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं है। बरसात होने पर स्थिति ज्यादा बिगड़ जाती है। शिक्षक व स्टाफ अपने खर्च से सफाई कराते हैं। शिक्षक का एक पद भी रिक्त है। जिन कमरों में कक्षाएं चलती हैं वे जर्जर घोषित नहीं हैंं लेकिन खस्ताहाल हैं। सीलन से कमरे महकते हैं। बारिश होती है तो कुछ बच्चे स्कूल आ जाते हैं और कई नहीं आते हैं। यहां बच्चे किताबों से कम और समस्याओं से ज्यादा जूझते हैं। इस बारे में सांसद से संपर्क किया लेकिन बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन

स्कूल में कई कमरे खराब हालत में हैं। जर्जर कमरों को गिराने और बाकी को रंगरोगन सहित संवारने के लिए उच्चाधिकारियों से कई बार पत्राचार कर चुके हैं। जर्जर कमरों को जल्द गिराए जाने की बात कही जाती है लेकिन विभाग की ओर से कब निर्देश आएंगे, इस बारे में किसी को कुछ नहीं पता है। -रमेश चिटकारा, प्राचार्य, राजकीय हाई स्कूल नया बांस।
विज्ञापन
विज्ञापन

जर्जर भवन की नीलामी को लेकर पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखा है। जवाब आते ही उस पर अमल किया जाएगा। -सुमित कुमार, जेई, सर्व शिक्षा विभाग रोहतक।
स्कूल में बनना चाहिए नया भवन
गांव के राजकीय हाई स्कूल में 325 बच्चे पढ़ने जाते हैं। इनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभाग को यहां नया भवन बनाने की जरूरत है। -कविता, सरपंच, नया बांस।

स्कूल के कुछ कमरे असुरक्षित हैं। इस संबंध में विभाग को रिपोर्ट मिली है। जल्द ही इन्हें तुड़वाया जाएगा। प्राचार्य को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। स्कूल में जर्जर भवन की तरफ बच्चे नहीं जाने का प्रबंध करने के लिए कहा गया है। -सुमन हुड्डा, खंड शिक्षा अधिकारी, सांपला।


राजकीय हाई स्कूल नया बांस का रिपोर्ट कार्ड
विद्यार्थियों की संख्या-325
शिक्षकों के स्वीकृत पद-15
शिक्षकों के पद रिक्त-01
स्कूल में कमरे -15
कंडम कमरे-09
कमरों की जरूरत -09
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed