{"_id":"66dce891bd500a67c10b0d14","slug":"water-accumulated-in-the-city-is-not-being-drained-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-113484-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: शहर में जमा पानी की नहीं हो रही निकासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: शहर में जमा पानी की नहीं हो रही निकासी
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। तीन दिन पहले हुई तेज बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं जलनिकासी न होने के कारण अब भी पानी सड़कों, खेल मैदान, पुराना बस अड्डा ग्राउंड में जमा है।
शहर के मुख्य मार्गों बर्फखाना रोड, बैंक रोड, पुराना बस अड्डा रोड के अलावा पुराना बस अड्डा ग्राउंड, धौड़ चौक रोड, महर्षि दयानंद स्टेडियम, पुराना सिविल सर्जन कार्यालय के पास, लघु सचिवालय पार्क व पार्किंग में पानी अब भी भरा हुआ है। इन स्थानों पर निकासी की व्यवस्था नहीं है।
यही वजह है कि बारिश रुकने के तीन दिन बाद भी पानी नहीं निकल पाया है। अब यहां पर मच्छर पनप रहे हैं। इसके चलते मलेरिया व डेंगू फैलने के खतरे से इंकार नहीं किया जा सकता। पुराना बस अड्डा पर जरूर मोटर लगाकर पानी निकासी की जा रही है, लेकिन बाकी जगह व्यवस्था नहीं है। हर बार बारिश के बाद ऐसी की स्थिति कई दिनों तक शहर में रहती हैं।
विज्ञापन
केस-एक
पुराना बस अड्डा ग्राउंड पर थोड़ी सी बारिश में पानी जमा हो जाता है। तीन दिन पहले आई बारिश का पानी अब तक जमा है। आने वाले दिनों में यहां रामलीला का मंचन होना है। ऐसे में यहां पर पंप लगाकर जलनिकासी का काम कराया जा रहा है। यह दो से तीन दिन में निकल पाएगा। फिलहाल पानी में मच्छरों की भरमार हो चुकी है।
केस-दो
महर्षि दयानंद स्टेडियम में पिछले डेढ़ माह से खिलाड़ी प्रैक्टिस नहीं कर पा रहे हैं। कारण है बारिश का पानी। पिछली बार आई बारिश के कारण भी लगभग 25 दिन तक पानी भरा रहा। धूप निकलने पर ग्राउंड सूखा तो तीन दिन पहले आई बारिश से फिर पानी भर गया है। अब फिर से खिलाड़ियों की प्रैक्टिस यहां पर बंद है। खेल विभाग ने स्टेडियम में भरत कराने के लिए एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय को भेजा हुआ है।
केस-तीन
शहर के मुख्य मार्गों पर दुकानों के आगे पानी जमा है। बर्फखाना रोड, बैंक रोड, धौड़ रोड चौक मुख्य ऐसे ही मार्ग हैं। यहां पर नाले ओवरफ्लो होने के कारण बारिश व नालों का पानी दुकानों के आगे जमा हो जाता है। बारिश होने के बाद पानी निकासी न होने के कारण पांच से सात दिन तक पानी भरा रहता है। इस दुकानदारों का व्यवसाय प्रभावित होता है।
वर्जन
मुख्य मार्गों पर अधिकतर जगह जल निकासी हो चुकी है। जहां दिक्कत है, वहां नालों की सफाई करवा दी जाएगी, ताकि पानी भरा नहीं रहे। आम जनता को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।-जिले सिंह सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद, झज्जर