फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   VTI employees went on strike after not receiving salaries for five months

Rohtak News: पांच माह से वेतन नहीं मिलने पर वीटीआई कर्मचारी हड़ताल पर गए

Thu, 21 Dec 2023 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
VTI employees went on strike after not receiving salaries for five months
रोहतक। वैश्य तकनीकी संस्थान (वीटीआई) के ठेकाकर्मियों ने बुधवार को धरना देकर रोष प्रकट किया। दिल्ली की निजी कंपनी के विभिन्न पदों पर तैनात कर्मचारियों को पिछले पांच माह से वेतन का इंतजार है।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना है कि वेतन नहीं मिलने से कर्मियों के लिए घर खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। इनमें से काफी महिलाएं खुद अपने घर का खर्च उठाती हैं। इनके समक्ष परिवार के लालन-पालन की बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है। वेतन नहीं मिलने से घर का किराया, बच्चों की स्कूल फीस और रोजमर्रा के काम अटक गए हैं। अपने लंबित वेतन के लिए कर्मचारी ठेकेदार, संस्थान के प्रिंसिपल एवं वैश्य एजुकेशन सोसाइटी के पदाधिकारियों से भी मिल चुके है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। कर्मचारियों की ओर से संस्थान को ज्ञापन भी दिया जा चुका है। इसमें कहा गया है कि अगर एक सप्ताह में बकाया वेतन नहीं मिला है तो सभी कर्मचारी पूर्ण रूप से अनिश्चित कालीन धरने पर बैठने को मजबूर होंगे I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed