फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Votes of eligible lawyers will be added to the voter list.

Rohtak News: पात्र वकीलों के वोट जोड़े जाएंगे मतदाता सूची में

Sun, 16 Feb 2025 01:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Votes of eligible lawyers will be added to the voter list.
रोहतक। जिला बार चुनाव में मतदाता सूची को लेकर चल रहे विवाद में नया मोड़ आ गया है। चुनाव अधिकारी ने पत्र जारी करके 19 फरवरी तक उन वकीलों से दस्तावेज के साथ आवेदन मांगे हैं, जिनके वोट कट गए थे। माना जा रहा है कि चुनाव अधिकारी सीओपी नंबर व दूसरे के नंबर से पेमेंट करवाने वाले वकीलों को कुछ राहत दे सकते हैं।
विज्ञापन

पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल की ओर से 28 फरवरी को चुनाव करवाए जा रहे हैं। वोट बनवाने के लिए बार के 3536 वकीलों ने शपथ पत्र व फीस जमाकर आवेदन किया था। जांच में 1200 से ज्यादा अपात्र मानकर काट दिए गए थे। इससे कई दिन से वकीलों के बीच विवाद चल रहा है। प्रधान का चुनाव लड़ रहे निवर्तमान प्रधान अरविंद श्योराण ने कड़ा विरोध किया। सैकड़ों वकीलों के साथ बैठक करके काटे गए वोट दोबारा जोड़ने की मांग की। दूसरे प्रत्याशी दीपक हुड्डा ने मांग पत्र देकर काटे गए वोटों में पात्र वकीलों के वोट जोड़ने की मांग की। ऐसे में चुनाव अधिकारियों ने शनिवार को पत्र जारी कर कहा है कि जिन वकीलों के वोट कटे हैं, वे पुख्ता तथ्यों के साथ 19 फरवरी तक आवेदन कर दें।
विज्ञापन

वर्जन
वकीलों को पहले ही कह दिया था कि पात्र रहते हुए जिसके वोट कट गए हैं, वे अपने आवेदन दस्तावेज सहित 19 फरवरी तक दे दें। चुनाव कमेटी वोट बहाल कर देगी। इसके लिए पत्र भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एडवोकेट प्रदीप मलिक, चुनाव अधिकारी जिला बार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed