फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Voters are increasing in every election, booth number is decreasing

Rohtak News: हर चुनाव में बढ़ रहे मतदाता, बूथ संख्या घट रही

Tue, 07 May 2024 05:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 07 May 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
Voters are increasing in every election, booth number is decreasing

विज्ञापन
झज्जर। हर चुनाव में मतदाताओं की संख्या भी बढ़ रही है। पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस बार भी वोटरों की संख्या बढ़ी है, लेकिन इस बार एक मतदान केंद्र पिछले साल के मुकाबले कम है जबकि पिछले पांच साल में वोटरों की संख्या 84 हजार 116 तक बढ़ गई है।
इसकी वजह एक बूथ पर ज्यादा से ज्यादा 1500 वोटरों की संख्या चुनाव आयोग ने तय की हुई है। 1500 से ज्यादा वोटर होने पर नया बूथ बनाया जाता है। 2019 में हुए लोकसभा के दौरान जिले में वोटरों की संख्या 7 लाख 19 हजार 502 थी। इसके साथ ही बूथों की संख्या 798 थी। इस बार 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की संख्या 8 लाख तीन हजार 618 हो गई है जबकि इस बार बूथों की संख्या 797 है। पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले एक बूथ कम है। यदि ओवरऑल जिले को देखा जाए तो इस बार बहादुरगढ़ विधानसभा में पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले बूथों की संख्या 216 से बढ़ाकर 224 कर दी गई है। इसके अलावा बादली विधानसभा में बूथों की संख्या कम 206 से घटाकर 198 कर दी गई है। यहां 8 बूथ कम किए गए हैं। इसी प्रकार से झज्जर आरक्षित विधानसभा क्षेत्र में बूथों की संख्या पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले दो कम की गई है। पिछली बार यहां 190 बूथ थे जबकि इस बार 188 बूथ रखे गए हैं। बेरी विधानसभा में बूथों की संख्या कम-ज्यादा नहीं की गई है। यहां पिछले चुनाव के दौरान वाले ही 186 बूथ रखे गए हैं।
विज्ञापन



बहादुरगढ़ में एक अतिरिक्त पोलिंग बूथ बनेगा, बेरी में 6 बूथों का केवल नाम बदला

जिले में कुल 797 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। बहादुरगढ़ में बूथ संख्या 146 पर मतदाताओं की संख्या 1500 से अधिक होने के कारण एक अतिरिक्त पोलिंग बूथ (146क) बनाया गया है। इसके अलावा बेरी में बूथ संख्या 30, 31, 35, 79, 80, 170 के केवल नाम परिवर्तन किए गए हैं। इसके अलावा जिले के किसी भी पोलिंग बूथ के स्थान व नाम में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले में बूथों की संख्या

विधानसभा 2019 2024



बहादुरगढ़ 216 224

बादली 206 198

झज्जर 190 188
बेरी 186 186



जिले में मतदाताओं की संख्या

विधानसभा 2019 2024
बहादुरगढ़ 211542 241675

बादली 170170 188462

झज्जर 166534 189605

बेरी 171256 183876


पिछले दो लोकसभा चुनाव में जिले में वोटरों की संख्या

वर्ष वोटरों की संख्या

2019 719502
2024 803618
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed