फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Voter list will be finalized on 27th, more than 8.25 lakh voters in four circles

Rohtak News: 27 को फाइनल होगी मतदाता सूची, चार हलकों में 8.25 लाख से ज्यादा मतदाता

Sun, 18 Aug 2024 04:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Voter list will be finalized on 27th, more than 8.25 lakh voters in four circles
रोहतक। विधानसभा चुनाव के लिए मतदाताओं की फाइनल सूची 27 अगस्त को आएगी। 16 अगस्त तक 18 साल या इससे ऊपर के नए मतदाताओं व वोट ट्रांसफर करवाने वालों ने आवेदन किया था। चुनाव तहसीलदार हनुमान दास ने बताया कि आवेदनों की जांच पड़ताल कर रहे हैं। समय पर सूची को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने शुक्रवार को विधानसभा चुनाव की घोषणा की है। इसके तहत 5 से 12 सितंबर तक नामांकन होगा, जबकि 13 सितंबर को छंटनी है। 16 सितंबर को नाम वापसी होगी। 1 अक्तूबर को मतदान व 4 अक्तूबर को परिणाम आएंगे। जिले में चार हलके आते हैं, इनमें गढ़ी सांपला-किलोई, रोहतक शहर, महम व कलानौर (सुरक्षित) शामिल हैं। लोकसभा चुनाव के समय महम हलके में 1 लाख 98 हजार, गढ़ी सांपला में 2 लाख 20 हजार, रोहतक शहर में 1 लाख 93 हजार व कलानौर में 2 लाख 14 हजार मतदाता थे। एक तरह से जिले में फिलहाल 8 लाख 25 हजार से ज्यादा मतदाता हैं, इसमें 27 अगस्त को और नए मतदाताओं की संख्या जोड़ी जाएगी।
विज्ञापन

वर्जन
जिले में 8 लाख 25 हजार से ज्यादा मतदाता हैं। 27 अगस्त को नए आवेदन जोड़कर मतदाता सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। 16 अगस्त तक आए आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हनुमान दास, चुनाव तहसीलदार, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed