फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Volunteers should work on idea generation: Dr. Dinesh Sharma

आइडिया जनरेशन पर काम करें स्वयंसेवक : डॉ. दिनेश शर्मा

Sun, 29 Mar 2026 11:04 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Volunteers should work on idea generation: Dr. Dinesh Sharma
18-रोहतक के आईएमटी ​स्थित एसआरएस पब्लिक स्कूल में राज्यस्तरीय सात दिवसीय एनएसएस शिविर में स्वयं
रोहतक। राज्यस्तरीय एनएसएस शिविर में राज्य एनएसएस समन्वयक डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि स्वयंसेवक आइडिया जनरेशन (विचार सृजन) पर काम करें। इसके लिए भारत सरकार भी सब्सिडी देती है। सभी स्वयंसेवकों को मंच पर बोलने का अभ्यास करना चाहिए।
विज्ञापन

आईएमटी स्थित एसआरएस पब्लिक स्कूल में राज्यस्तरीय सात दिवसीय एनएसएस शिविर के 5वें दिन रविवार को राज्य समन्वयक डॉ. दिनेश शर्मा ने निरीक्षण किया व स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने स्वयंसेवकों को सामाजिक समरसता, पर्यावरण, व्यक्तित्व विकास पर जानकारी दी।
विज्ञापन

सुबह के सत्र में सोमवीर आर्य ने स्वयंसेवकों को विभिन्न आसनों, प्राणायाम एवं ध्यान के लाभ बताते हुए शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया। सेवानिवृत्त कैप्टन जगबीर मलिक ने सामाजिक कार्य, नशा मुक्ति अभियान, पौधरोपण, रक्तदान शिविर एवं जल संरक्षण विषयों पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी डीईओ नरेश ने कुटुंब प्रबोधन, वसुधैव कुटुंबकम की भावना और आध्यात्मिक प्राथमिकताओं पर स्वयंसेवकों को जागरूक किया। डॉ. आदित्य बतरा ने कहा कि मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से दिमाग पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है जबकि योग एवं ध्यान से मस्तिष्क का आकार बढ़ता है।

सायंकालीन सत्र में शिक्षिका विजेता, कविशा व गगना के नेतृत्व में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता हुई। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर स्कूल के निदेशक डॉ. सुमित शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी धर्मवीर, अमनदीप, डॉ. सतीश, डॉ. सुशील व डॉ. पंकज जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed