{"_id":"6bfb791636c6c960a0ab700045973717","slug":"vitim-exam-bouncer-four-suspend-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित ने बाउंसर की सुरक्षा में दी परीक्षा, चार सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ित ने बाउंसर की सुरक्षा में दी परीक्षा, चार सस्पेंड
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Fri, 19 Jun 2015 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरूखनगर के एक निजी फार्मेसी कॉलेज में रैगिंग से पीड़ित छात्र ने बृहस्पतिवार को बाउंसर की सुरक्षा में परीक्षा दी।
वहीं, शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विवि ने 4 छात्रों को सस्पेंड कर दिया है। अब इस मामले पर संस्थान की ओर से गठित जांच कमेटी संज्ञान लेगी और फैसला सुनाएगी।
रामगोपाल कॉलेज ऑफ फार्मेसी फरूखनगर के बी फार्मा तृतीय वर्ष के छात्र ने बुधवार सुबह साढ़े 11 बजे हेल्थ विवि की हेल्पलाइन पर सूचना दी।
बताया कि मेरे साथ मेरी कक्षा के ही दीपक, हिमांशु, परमजीत व अनिल ने अभद्रता की। इन छात्रों ने पीड़ित से कहा कि वे उसकी जेब में बाथरूम करना चाहते हैं।
इस बात पर विवाद बढ़ गया और छात्र के साथ मारपीट की गई। छात्र की शिकायत पर वीसी डॉ. ओ. पी. कालरा ने फार्मेसी कॉलेज के डीन डॉ. गजेंद्र सिंह और एसपीएम विभाग के डॉ. आरबी जैन को जांच के लिए रवाना किया। पीड़ित को उपचार के लिए कॉलेज प्रशासन पहले निजी अस्पताल ले गया, लेकिन वहां एमएलआर न कटने पर उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया। चारों आरोपी छात्रों को निलंबित कर मामला पुलिस में दे दिया गया है। अब चारों निलंबित छात्रों को हेल्थ विवि में सुनवाई के लिए पेश होना होगा। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष में समझौता हो गया है। लेकिन उनके लिए विवि से क्लीन चिट लेना टेढ़ी खीर होगा।