{"_id":"6ba264a901f0cb8a1d012374bd05cf74","slug":"viskarma-day-komi-ekta-divas-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वकर्मा डे को कौमी एकता दिवस के रूप में मनाएगा पिछड़ा वर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वकर्मा डे को कौमी एकता दिवस के रूप में मनाएगा पिछड़ा वर्ग
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Wed, 07 Oct 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकिशन सैन ने कहा कि पिछड़ा वर्ग 12 नवंबर को भगवान विश्वकर्मा डे को कौमी एकता दिवस के रूप में मनाएगा।
अगले पांच वर्षों तक ऐसा ही होगा। पुराना आईटीआई ग्राउंड में सुबह 10 बजे होने वाले इस कार्यक्रम में राजनीति क्रांति जगाने के उद्देश्य से एक रथ यात्रा भी निकाली जाएगी।
वे मंगलवार को सिविल रोड स्थित एक होटल में हुई प्रेसवार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि यह रथ यात्रा प्रदेश के साथ-साथ पूरे उत्तर भारत में प्रचार करती हुई 24 जनवरी को गुड़गांव के फरुखनगर में पहुंचेगी।
इस दिन बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती है। सैन ने कहा कि पूरे हरियाणा में साढ़े छह हजार पंचायत चुनाव में सीटें है। जिसमें से करीब दो हजार सीटों पर मोर्चा अपने प्रत्याशियों को उतारेगा। पिछड़ा वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण देना तय है, लेकिन 7 फीसदी ही आरक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
जिन जातियों में सामाजिक क्रांति नहीं होती है, उनमें राजनीतिक क्रांति पैदा करना असंभव है। पिछड़ा वर्ग की जातियों को राजनीति में कोटा मिलना चाहिए। अब पिछड़ा वर्ग अपनी किस्मत अपने हाथ से लिखने को मिशन 2019 के लिए निकल पड़ा है।
कौमी एकता पर गले मिल देंगे बधाई
सैन ने कहा कि कौमी एकता दिवस के दिन पिछड़ा वर्ग जाति के लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाएंगे। फिर, गले लगाकर बधाई देंगे। इस दिन दूध और जलेबी का प्रसाद भी बांटा जाएगा।