फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Vishnu murder case will be debated again, date fixed on January 31

Rohtak News: विष्णु हत्याकांड में दोबारा होगी बहस, 31 जनवरी की तिथि तय

Fri, 24 Jan 2025 02:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Vishnu murder case will be debated again, date fixed on January 31
कलानौर के विष्णु हत्याकांड में अदालत में दोनों पक्षों के बीच दोबारा बहस होगी, क्योंकि केस एएसजे कपिल राठी की अदालत में आ गया है। बुधवार को अदालत में सुनवाई है, जिसमें बचाव पक्ष का वकील मौजूद न होने के कारण बहस के लिए 31 जनवरी की तिथि तय की गई है।
विज्ञापन

पुलिस रिकाॅर्ड के मुताबिक, बसाना गांव के पूर्व सरपंच सीताराम राठी ने 2011 में कलानौर थाने में केस दर्ज कराया था। आरोप था कि महम के पूर्व विधायक बलबीर सिंह उर्फ बाली पहलवान साथियों के साथ कलानौर की अनाज मंडी में आया। वहां पर किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था, जिसमें पूर्व सरपंच के साले निगाना गांव निवासी विष्णु की गोली लगने से मौत हो गई थी। पूर्व विधायक ने पुलिस के साथ कई दिन की जद्दोजहद के बाद तत्कालीन आईजी वी कामराजा के कार्यालय में पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया था। पुलिस ने जांच में कई आरोपियों को क्लीनचिट भी दे दी थी। इसका पूर्व सरपंच एवं शिकायतकर्ता सीताराम राठी ने विरोध किया। मामला सेशन कोर्ट से हाईकोर्ट में पहुंचा। वहां से सुप्रीम कोर्ट में पूर्व सरपंच ने याचिका दायर की। सुप्रीम कोर्ट ने केस को हाईकोर्ट के पास दोबारा भेज दिया। हाईकोर्ट ने सेशन कोर्ट को दोबारा केस भेजा। तभी से जिला अदालत में केस की सुनवाई चल रही है।
विज्ञापन

55 में 45 लोगों की हो चुकी गवाही, फैसले से पहले बदल गई थी अदालत
पीड़ित पक्ष के वकील तेजबीर अहलावत ने बताया कि केस में 55 गवाह थे, जिनमें से 45 लोगों की गवाही हो चुकी। जिस अदालत में केस चल रहा था, उसमें गवाही की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बहस भी हो गई थी। केवल फैसला सुनाया जाना था। इसी बीच अदालत बदल गई। केस एएसजे कपिल राठी की अदालत में भेजा गया। बुधवार को अदालत में दोनों पक्षों के बीच दोबारा बहस होनी थी, लेकिन बचाव पक्ष के वकील व्यक्तिगत कारण से पेश नहीं हो सके। अब केस में बहस के लिए 31 जनवरी की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय से चल रहा केस, कई आरोपियों की हो चुकी है मौत
बसाना गांव के पूर्व सरपंच एवं केस में शिकायतकर्ता सीताराम राठी ने बताया कि 2011 में कलानौर थाने में केस दर्ज किया गया था। केस में कई आरोपियों की मौत हो चुकी है। केस में नए सिरे से बहस होगी। इसके बाद निर्णय आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed