फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Villagers warned that if they do not get justice they will not vote.

Rohtak News: ग्रामीणों ने दी चेतावनी, नहीं मिला न्याय तो नहीं करेंगे मतदान

Sun, 12 May 2024 04:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Villagers warned that if they do not get justice they will not vote.
फर्जी एनकाउंटर एवं दस लाख रुपये ऐंठने के मामले में न्याय न मिलने व देरी होने पर ग्राम पंचायत पिलाना के सरपंच ग्रामीणों सहित शिकायतकर्ता ने उपायुक्त मनदीप कौर से मुलाकात की और लिखित पत्र देकर निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन

वही जिला परिषद रोहतक के वार्ड नंबर 14 के जिला परिषद सोनू पिलाना ने भी गांव पिलाना की तरफ से उपायुक्त चरखी दादरी के माध्यम से हरियाणा सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया है। पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता संजीव तक्षक ने बताया कि 8 जनवरी से फर्जी एनकाउंटर को लेकर चरखी दादरी जिले में धरना-प्रदर्शन व न्याय की मांग अलग-अलग माध्यम से की जा चुकी है। अभी तक पुलिस की तरफ से सिवाए आश्वासन के अतिरिक्त कुछ नहीं मिला है।
विज्ञापन

अधिवक्ता संजीव तक्षक ने बताया कि आंदोलन करने पर जांच एसटीआई झज्जर को सौंपी गई थी। उनके द्वारा भी कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों का आरोप है कि मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस-प्रशासन की रूखी कार्यप्रणाली से नाराज होकर ग्राम पंचायत पिलाना के ग्रामीण सरपंच की अध्यक्षता में एकत्रित हुए तथा सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि चुनाव तक यदि इस मामले में न्याय नहीं मिला तो वे 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान नहीं करेंगे। ग्रामीणों ने कहा कि वे अब शांत नहीं बैठेंगे, यदि जल्द ही न्याय नहीं मिला तो दोबारा से सड़कों पर आकर पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली का विरोध करेंगे। उपायुक्त ने लिखित पत्र व ज्ञापन को डीसी रोहतक व चुनाव आयोग के साथ-साथ हरियाणा सरकार को प्रेषित करने की बात कही। मामले में डीएसपी बाढ़डा ने सोमवार को जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला पार्षद सोनू पिलाना, पिलाना गांव से जसवंत, संजय, मनजीत, बिजेन्द्र, रामभगत मास्टर, संजय साहू, सुंदर ठेकेदार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed