{"_id":"67631bbb91a2270d3d079df4","slug":"villagers-honored-kabaddi-players-by-gifting-them-sports-kits-rohtak-news-c-17-roh1020-564585-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कबड्डी खिलाड़ियों को ग्रामीणों ने खेल किट भेंटकर सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कबड्डी खिलाड़ियों को ग्रामीणों ने खेल किट भेंटकर सम्मानित किया
विज्ञापन
रोहतक। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिटौली व कबूलपुर कबड्डी अकादमी के खिलाड़ियों को ग्रामीणों ने स्पोर्ट्स किट देकर सम्मानित किया। खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया।
सत्यवान उर्फ माने पहलवान ने कहा कि अकादमी में खिलाड़ी सुबह-शाम कड़ी मेहनत करते हैं। ये राष्ट्रीय स्तर पर गांव व जिले का नाम रोशन कर चुके हैं। सुनील डीपीई ने कहा कि अकादमी में 45 खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। इस वर्ष मध्यप्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में यहां के खिलाड़ियों ने पहला स्थान प्राप्त किया। वर्ष 2023 में रोहतक में हुई राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। अकादमी में उज्ज्वल, मोनिका, कविता, जया, तमन्ना व अनुष्का खिलाड़ी शामिल हैं। सत्यवान पहलवान, सुनील डीपीई व कोच अमित ने ग्रामीणों का आभार जताया। इस मौके पर भूपसिंह, नरेश फौजी, जयकिशन, राहुल, संजीत व सुरेश एसएमसी प्रधान मौजूद रहे।