फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Vijayadashmi festival will celebrate the union in New Dress

विजयदशमी उत्सव नई ड्रेस में मनाएगा संघ

Wed, 08 Jun 2016 02:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 08 Jun 2016 02:54 AM IST
विज्ञापन
Vijayadashmi festival will celebrate the union in New Dress
rss - फोटो : rss
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पांच प्रांतों के प्रचार प्रमुख नरेंद्र कुमार का कहना है कि संघ विजयदशमी उत्सव अपनी नई ड्रेेस में मनाएगा, जिसमें ब्राउन पेंट, सफेद कमीज, टोपी, बेल्ट सब कुछ शामिल होगा। उन्होंने बताया कि नई ड्रेस बनने में अभी समय लगेगा। सभी प्रांतों में नमूने के तौर पर भेजने के लिए नई ड्रेस गुड़गांव में तैयार कराई जा रही है। सैंपल के तौर पर हर प्रांत में जुलाई माह में एक हजार ड्रेस भेजी जाएगी। इसके बाद ही इसे पूरी तरह से तैयार किया जाएगा। 
विज्ञापन


हिसार रोड स्थित हिंदू कालेज में संघ का द्वितीय वर्ष का शिविर चल रहा है। इसमें दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश के प्रशिक्षणार्थी शामिल हैं। इन पांच राज्यों के प्रचार प्रमुख नरेंद्र कुमार मंगलवार को शिविर में मौजूद थे। उन्होंने संघ के भाजपा के साथ राजनीतिक पहलू पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस में पहले एक प्रस्ताव पास किया गया था, जिसमें आरएसएस के किसी कार्यकर्ता को पार्टी में नहीं लेने की बात कही गई है। इस कारण संघ का कोई भी कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी में नहीं दिखता है। भाजपा के साथ संघ कार्यकर्ताओं की विचारधारा मिलती है। जिस राष्ट्र निर्माण में संघ लगा है, उसी राष्ट्र निर्माण में भाजपा भी लगी है। यह भी एक बड़ा कारण है कि संघ कार्यकर्ता यदि राजनीति में आता है तो वह भाजपा के साथ रहता है। 
विज्ञापन


प्रचार प्रमुख ने कहा कि इस समय देश में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की 57 हजार और हरियाणा में 1200 शाखाएं हैं। साल 2015 में संघ की शाखाओं की बढ़ोतरी हुई है, जो 5 हजार से ज्यादा है। उन्होंने बताया कि तेजी से लोग संघ से जुड़ रहे हैं। ऐसा ऑनलाइन सदस्यता सिस्टम के कारण हुआ है। साल 2011 में जहां एक हजार सदस्य हर माह संघ से जुड़ रहे थे, वहीं साल 2015 में सात हजार सदस्य हर माह तक पहुंच गये। जबकि इस साल जनवरी से अभी तक 10 हजार सदस्य हर माह संघ से जुड़ रहे हैं। इस दौरान प्रांत प्रचार प्रमुख अनिल कुमार, जिला प्रचारक गोविंद राम, नरेंद्र शर्मा मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


14-16 जून तक शिविर में रहेंगे मोहन भागवत
शिविर में पांच राज्यों के 15 से 40 साल की आयु के 365 प्रशिक्षणार्थी मौजूद हैं। शिविर में मौजूद लोगों को शारीरिक विषयों में योगासन, सूर्य नमस्कार, दंड, खेल और समता का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बौद्धिक कार्यक्रम में देश के गौरवशाली इतिहास, हिंदू संस्कृति, देश की वर्तमान परिस्थितियों की जानकारी के साथ ही संघ के विषयों के प्रशिक्षण, अनुशासन और देशभक्ति का पाठ पढ़ाया जा रहा है। नरेंद्र कुमार ने बताया कि 14-16 जून तक आरएसएस के सर संघ चालक मोहन भागवत शिविर में मौजूद रहेंगे। वहीं, इससे पहले 13 जून को पथ संचलन हिंदू कालेज से शुरू होगा, जो हिसार रोड तक जाएगा। 18 जून को शिविर संपन्न होगा और उसी दिन समापन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें पीजीआई के कुलपति डा. ओपी कालरा मुख्य अतिथि होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed