फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Police will file chargesheet in Rohtaks Vijay Nagar murder case within three weeks

विजय नगर हत्याकांड: रोहतक पुलिस तीन सप्ताह के अंदर दाखिल करेगी चार्जशीट

Sun, 07 Nov 2021 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sun, 07 Nov 2021 12:09 AM IST
सार

रोहतक के विजय नगर हत्याकांड मामले में कोर्ट में 15 नवंबर को सुनवाई होनी है। उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही मामले में चार्जशीट दाखिल करेगी। पुलिस को वारदात के 90 दिन बाद तक हर हाल में चार्जशीट दाखिल करनी होती है। इस मामले में आरोपी पुत्र ही है, जिसने चार लोगों की जान ली थी।
 

विज्ञापन
Police will file chargesheet in Rohtaks Vijay Nagar murder case within three weeks
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रोहतक के बहुचर्चित विजय नगर हत्याकांड में तीन सप्ताह के अंदर पुलिस आरोप पत्र दाखिल करेगी। क्योंकि नियमों के तहत जांच टीम के पास घटना से 90 दिन के समय तक चार्जशीट दाखिल करनी पड़ती है। 15 को केस में सुनवाई है, जिस पर दाखिल आरोप पत्र आ सकता है। मामले के अनुसार सोनीपत जिले के गांव मदीना निवासी बबलू पहलवान प्रॉपर्टी डीलर के तौर पर काम करता था, जो 20 साल से शहर के विजय नगर में रह रहा था। 27 अगस्त को घर के अंदर ही बबलू पहलवान, उसकी पत्नी बबली, सास रोशनी व बेटी नेहा उर्फ तमन्ना को गोली मार दी गई थी। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-Petrol Diesel Price: हरियाणा में 95.30 रुपये प्रति लीटर हुआ पेट्रोल का भाव, 86.53 रुपये बिक रहा डीजल
विज्ञापन


चार लोगों की हुई थी मौत
गोली लगने से तीन ने जहां मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि नेहा की दो दिन बाद पीजीआई में मौत हो गई थी। पुलिस ने जांच करते हुए प्रॉपर्टी डीलर के इकलौते बेटे अभिषेक उर्फ मोनू मलिक को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि अभिषेक अपने दोस्त के साथ रहना चाहता था, जिसके लिए उसने पिता से पैसे मांगे। पैसे न देने पर उसने परिजनों की हत्या कर दी। हालांकि अभिषेक के वकील पुलिस के खुलासे पर सवाल उठा रहे हैं। ऐसे में अब पुलिस जांच पूरी होने के बाद आरोप पत्र अदालत में दाखिल किए जाने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-झज्जर: डीएपी खाद की किल्लत दूर करने के लिए आज लगेगा रैक, सात जिलों को होगी आपूर्ति

आरोप पत्र से होगा खुलासा
नियमों के तहत वारदात होने के तीन माह के अंदर पुलिस को चार्जशीट अदालत में दाखिल करनी होती है। हालांकि विशेष हालात में पुलिस अदालत से अनुमति लेकर समय सीमा बढ़वा सकती है। विजय नगर में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या का मामला जघन्य श्रेणी में आता है। ऐसे में समय पर आरोप पत्र दाखिल करने का पुलिस पर भी दबाव है। हत्याकांड में पुलिस ने केवल अभिषेक को गिरफ्तार किया है। केस में किसी अन्य की भूमिका है या नहीं, इसका तो अब आरोप पत्र दाखिल होने के बाद ही खुलासा हो सकेगा।
 
नियमों के तहत 90 दिन में आरोप पत्र दाखिल किया जाता है। विजय नगर में 27 अगस्त को वारदात हुई थी। ऐसे में पुलिस के पास 27 नवंबर तक का समय है। अदालत में 15 नवंबर को केस की सुनवाई होगी। इस दिन आरोप पत्र आने की उम्मीद है।
-एडवोकेट शिवराज मलिक, बचाव पक्ष 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed