फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Vijay Muhurat for nomination from 2:22 pm to 3 pm on Wednesday

नामांकन के लिए बुधवार को 2:22 मिनट से 3 बजे तक विजयी मुहूर्त

Mon, 09 Sep 2024 03:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Vijay Muhurat for nomination from 2:22 pm to 3 pm on Wednesday
विधानसभा चुनाव :
विज्ञापन


- भाजपा, कांग्रेस व जजपा की दूसरी सूची आनी बाकी, इनेलो व बसपा ने भी घोषित नहीं की हैं पूरी टिकट
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित तीनों प्रत्याशी करेंगे 11 सितंबर को ही नामांकन
- 12 सितंबर को तीन बजे तक की दाखिल होंगे नामांकन, अब तक तीन दिन में मात्र दो नामांकन आए
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन की रफ्तार धीमी है। नामांकन में मात्र चार दिन शेष हैं, ऐसे में प्रत्याशी शुभ मुहूर्त देखकर नामांकन करेंगे। नामांकन के लिए बुधवार को दोपहर 2:22 मिनट से 3 बजे तक का विजयी मुहूर्त बताया गया है।
पंडित सुशील शास्त्री ने बताया कि कई प्रत्याशी फोन कर नामांकन के लिए शुभ मुहूर्त पूछ रहे हैं। 11 सितंबर (बुधवार) को 12:04 मिनट से 1:46 मिनट तक अमृत काल है। दोपहर 2:22 मिनट से 3 बजे तक विजयी मुहूर्त है। इस समय किया गया नामांकन सही रहेगा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रोहतक शहर से प्रत्याशी भारत भूषण बतरा व कलानौर से शकुंतला खटक 11 सितंबर को ही नामांकन करेंगी। उसी दिन कलानौर से भाजपा प्रत्याशी रेनू डाबला भी नामांकन करेंगी। हालांकि, महम से भाजपा प्रत्याशी दीपक हुड्डा व गढ़ी सांपला से प्रत्याशी मंजू हुड्डा 10 सितंबर को नामांकन करेंगी।
विज्ञापन

12 सितंबर तीन बजे तक होंगे नामांकन
चुनाव आयोग के अनुसार नामांकन 12 सितंबर को दोपहर बाद 3 बजे तक ही कर सकते हैं। भाजपा ने अब तक केवल 67 व कांग्रेस ने 32 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। जजपा, इनेलो व बसपा की पूरी सूची आनी बाकी है। कांग्रेस से गठबंधन का इंतजार कर रही आम आदमी पार्टी ने अभी एक भी टिकट घोषित नहीं किया है। रोहतक जिले की चार विधानसभा सीट के लिए अब तक मात्र दो नामांकन दाखिल हुए हैं। इसमें रोहतक शहर से एसयूसीआई की मनीषा व गढ़ी सांपला-किलोई हलके से निर्दलीय अमित हुड्डा ने ही पर्चा भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed